IND vs ZIM 3rd T20I Match Timing Today 26 July 2026: भारत लगातार दो टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में जीत का स्वाद चख चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया की नजर एक बार फिर आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन पोजीशन हासिल करने के बाद आज (26 जुलाई, शनिवार) को भारतीय क्रिकेट टीम जिंबाब्वे का सीरीज में सूपड़ा साफ करना चाहेगी। सिकंदर रजा की टीम के सामने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को रोकने की सबसे बड़ी चुनौती होगी जो अब भारत की नीली जर्सी में भी लय में आ गए हैं। वहीं तिलक वर्मा औप ईशान किशन भी दूसरे टी20 में अर्धशतक जड़कर फॉर्म में लौट आए हैं। भारतीय गेंदबाज भी धमाल मचा रहे हैं। ऐसे में आज के मुकाबले में भी टीम इंडिया का पलड़ा भी भारी नजर आ रहा है।
मौजूदा सीरीज में दो मैच खेले जा चुके हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ताजा आंकड़ें देखें तो, इन दोनों टीमों के बीच अब 16 टी20 मैच हो चुके हैं। इन मैचों में भारत ने जिम्बाब्वे को 13 बार हराया है। उधर, जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 3 टी20 जीत के आंकड़े के साथ अटकी हुई है। जिम्बाब्वे में इन भारत और मेजबान टीम के बीच अब तक 14 टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें 11 मैच भारत जीत चुका है।
जिम्बाब्वे और टीम इंडिया के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक कब और कहां खेला जाएगा? (When And Where IND vs ZIM 3rd T20 Match Will Be Played)
भारत-जिम्बाब्वे तीसरा टी20 हरारे (हरारे स्पोर्ट्स क्लब) भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे
जिम्बाब्वे और भारत की टी20 टीमें (India and Zimbabwe Full T20 Squads)
जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर यादव (कप्तान), ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, ब्राड इवांस, वेसले माधेवेरे, टी मारूमनी, वेलिंगटन मसाकाजा, न्यूमैन एन, मिल्टन शुम्बा, टी सिगा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड एनगारवा, रियान बर्ल और तनाका शिवांगा।
भारतीय टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान ), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई, प्रभसिमरन सिंह और रिंकू सिंह।
किन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Indian Players To Watch Out For)
भारत-ज़िम्बाब्वे तीसरे टी20 मैच में सभी की नजरें अधिकतर भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी। टीम इंडिया सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुकी है। टीम इंडिया सीरीज में मेजबान टीम का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। ऐसे में कुछ नए खिलाड़ियों को इस मुकाबले में खेलने को मौका मिल सकता है। खिलाड़ी इस मुकाबले में हार जीत के दबाव के बगैर उतरेंगे और अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें पहले टी20 में अर्धशतक जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी। उनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर, तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav), दूसरे टी20 में मैन ऑफ द मैच बने ईशान किशन(Ishan Kishan), तेज गेंदबाज यश ठाकुर(Yash Tahkur) और पहले दो मैच में नकाम रहे ओपनर अभिषेक शर्मा भी अपने फॉर्म को वापस पाना चाहेंगे। जिंबाब्वे के पिछले दौरे पर उन्होंने डेब्यू किया था और दूसरे ही मैच में शतक जड़ा था।
