टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: तो इस वजह से एल्विश यादव ने ठुकराया रोहित शेट्टी का शो, अभिषेक मल्हान ने भी किया किनारा

Khatron Ke Khiladi 15 Elvish Yadav And Abhishek Malhan Rejected Rohit Shetty Show: टीवी के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। लेकिन हाल ही में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान ने इस शो से किनारा कर लिया है। दोनों के ऐसा करने की वजह भी सामने आई है।

Image

अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव ने ठुकराया 'खतरों के खिलाड़ी 15'

Khatron Ke Khiladi 15 Elvish Yadav And Abhishek Malhan Rejected Rohit Shetty Show: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपने धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अभी तक कई सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं, जिसमें कुछ ने तो शो को ठुकरा भी दिया है। इस लिस्ट में अंकित गुप्ता से लेकर ईशा सिंह तक शामिल हैं जिन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 15' करने से साफ इंकार कर दिया है। वहीं अब इस लिस्ट में दो चर्चित यू-़ट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) का नाम भी जुड़ चुका है, जिन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के ऑफर को ठुकराने में जरा भी देर नहीं लगाई।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) 'बिग बॉस ओटीटी 2' में साथ नजर आए थे। वहीं 'खतरों के खिलाड़ी 15' में भी उन्हें साथ देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड थे। लेकिन दोनों ने ही फैंस की एक्साइटमेंट को चूर करने में जरा भी देर नहीं की। एल्विश यादव ने अपनी बैक इंजरी के कारण 'खतरों के खिलाड़ी 15' से कदम पीछे खींचने का फैसला किया है। उनका कहना है कि डॉक्टर्स ने उन्हें आराम की सलाह दी है। ऐसे में वह स्टंट आधारित शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

दूसरी ओर अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' का ऑफर ठुकराने में देर नहीं लगाई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम लाइव पर इस बात की पुष्टि की है कि वह शो का हिस्सा बिल्कुल भी नहीं बन रहे हैं। बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए भाविका शर्मा, गुलकी जोशी, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल जैसे कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article