टीवी मसाला

'उसके साथ चक्कर चल रहा है...'- Mannara Chopra को डेट कर रहे हैं Elvish Yadav! अफवाहें उड़ते ही तोड़ी चुप्पी

Elvish Yadav Breaks Silence On Dating Rumors With Mannara Chopra: 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव इन दिनों 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं। उन्हें लेकर अफवाहें आई थीं कि वह मन्नारा चोपड़ा को डेट कर रहे हैं। इस मामले पर अब खुद एल्विश यादव ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

मन्नारा चोपड़ा को डेट कर रहे हैं एल्विश यादव?

Elvish Yadav Breaks Silence On Dating Rumors With Mannara Chopra: टीवी के धमाकेदार शो "लाफ्टर शेफ 2' में इन दिनों एल्विश यादव खूब धूम मचा रहे हैं। वह कुकिंग स्किल दिखाने के साथ-साथ दर्शकों का मनोरंजन करना भी नहीं छोड़ते हैं। यूं तो 'लाफ्टर शेफ 2' में एल्विश यादव की बॉन्डिंग हर एक स्टार के साथ काफी अच्छी है। लेकिन उनकी और मन्नारा चोपड़ा की नोंक-झोंक देखने लायक होती है। 'लाफ्टर शेफ 2' में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को साथ देख लोगों ने उनकी डेटिंग की अटकलें लगानी भी शुरू कर दीं। डेटिंग की खबरें सामने आते ही अब खुद एल्विश यादव ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने पॉडकास्ट में खुद को ही मेहमान बनाया और खुद से कई दिलचस्प सवाल किये।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) का उनके पॉडकास्ट से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने आप से ही मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को डेट करने का सवाल करते नजर आए। एल्विश यादव ने मन्नारा चोपड़ा के सिलसिले में खुद से सवाल किया, "सवाल आपके लिए ये है कि मन्नारा चोपड़ा से आपका चक्कर चल रहा था और 'लाफ्टर शेफ 2' में भी उसी ने आपकी एंट्री कराई है। इसपर हामी भरते हुए एल्विश यादव ने कहा, "ये बात बिल्कुल सही है कि मन्नारा के साथ मेरा चक्कर चल रहा है और उसी ने शो में मेरी एंट्री कराई है। उसने तो क्लब्स में भी मेरी एंट्री कराई है।"

बता दें कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने अपने पॉडकास्ट में मजाक-मजाक में ये बातें कहीं हैं और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) संग डेटिंग की ये बातें केवल अफवाह ही हैं। वहीं अभी तक इस मामले पर मन्नारा चोपड़ा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article