Alliance: रियलिटी शो 'अलायंस' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस शो को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। शो में सलमान खान (Salman Khan) के भाई सोहेल खान (Sohail Khan) भी नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में सोहेल की एक्स वाइफ सीमा ने भी शो में एंट्री ली है। शो में सीमा, सोहेल को गेम समझने में मदद कर रही हैं। इसी दौरान दोनों ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मैं पार्टनर से ज्यादा मिलता नहीं...' तो इस वजह से हुआ था Shivangi Joshi-Kushal Tandon का ब्रेकअप!!)
सोहेल खान ने सुनाया किस्सा
सोहेल खान बातचीत के दौरान कहा, "जब सीमा निर्वाण को जन्म देने वाली थीं, तब हमने मजाक-मजाक में तय किया था कि अगर बेटा हुआ तो उसका नाम मैं रखूंगा और अगर बेटी हुई तो उसका नाम सीमा रखेगी। मैं अपने बेटे का नाम 'राम खान' रखना चाहता था। हम धर्म को लेकर हमेशा खुले विचारों वाले रहे हैं। इसके बाद सोहेल ने बताया कि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने कहा, "डिलीवरी के बाद जब सीमा को होश आया तो डॉक्टर ने बताया कि बेटा हुआ है। मैं कमरे में गया तो सीमा ने सबसे पहले पूछा, 'निर्वाण कैसा है?' उसी पल मुझे लगा कि यही नाम सबसे सही है और फिर हमने उसका नाम निर्वाण ही रख दिया।' सोहेल ने यह भी बताया कि जैसे उनके बेटे का नाम शांत और सुकून का एहसास कराता है, वैसे ही उसका स्वभाव भी बेहद शांत है।
सोहेल और सीमा की शादी
बताते चलें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बेटे निर्वाण और योहान हुए। करीब 24 साल साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2022 में तलाक ले लिया। हालांकि, आज भी दोनों अपने बच्चों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। सोहेल खान ने कई फिल्मों में काम किया हैं, लेकिन वो अपने भाई सलमान खान की तरह सफल नहीं हो पाए।
