पंजाबी

गैंगस्टर जीशान अख्तर के निशाने पर आए पंजाबी सिंगर Shree Brar, गायक को मिली जान से मारने की धमकी

Shree Brar Threat: पंजाबी सिंगर श्री बराड़ को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। हालांकि, मामले पर अभी तक सिंगर की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Image

श्री बराड़ को मिली धमकी (pic credit-instagram)

Shree Brar Threat: पंजाबी गायक और गीतकार श्री बराड़ (Shree Brar) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने गानों के साथ-साथ वह कई बार विवादों को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं। साल 2021 में गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। अब एक बार फिर श्री बराड़ का नाम खबरों में है। इस बार मामला काफी गंभीर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर को गैंगस्टर जीशान अख्तर (Zeeshan Akhtar) ने जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद उनके फैंस चिंता में आ गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-एंटी ड्रग कैंपेन से जुड़े Yo Yo Honey Singh, युवाओं को दिया ये संदेश)

श्री बराड़ को मिली धमकी

पंजाबी सिंगर श्री बराड़ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंगस्टर जीशान अख्तर की ओर से एक कथित ऑडियो संदेश जारी किया गया है, जिसमें श्री बराड़ से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है। ऑडियो में कथित तौर पर कहा गया है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। साथ ही, जीशान अख्तर का एक नया फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाल रंग के कपड़ों और कैप में नजर आ रहा है। हालांकि, इस कथित ऑडियो और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ऑडियो असली है या नहीं।

बता दें कि इस मामले में अभी तक श्री बराड़ की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि उन्हें वास्तव में कोई धमकी मिली है या उन्होंने इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत दी है।बता दें कि जीशान अख्तर का नाम बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपी के रूप में सामने आ चुका है और बताया जाता है कि वह इस समय विदेश में है। वहीं, श्री बराड़ इससे पहले साल 2021 में अपने गानों में कथित तौर पर गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में पटियाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए थे। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। फिलहाल इस पूरे मामले में केवल गैंगस्टर की ओर से कथित दावा सामने आया है। जब तक पुलिस या श्री बराड़ की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक इन दावों को सच नहीं माना जा सकता।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article