देश

IRCTC की नई वेबसाइट का Beta Version 15 जुलाई रात 9 बजे से लाइव, यात्रियों को मिलेगा बेहतर बुकिंग अनुभव

IRCTC Beta Version:नई वेबसाइट का इंटरफेस पहले से ज्यादा सरल, साफ और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है। इसमें टिकट बुकिंग के दौरान बार-बार आने वाले कैप्चा, अनावश्यक पॉप-अप और ध्यान भटकाने वाले ग्राफिक्स हटाए गए हैं।

Image

यात्रियों को बेहतर ऑनलाइन टिकट बुकिंग अनुभव देने की दिशा में बड़ा कदम

IRCTC Beta Version: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बेहतर ऑनलाइन टिकट बुकिंग अनुभव देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन जुलाई यानी 15 मंगलवार रात 9 बजे से शुरू किया जा रहा है। यात्री नई वेबसाइट पर जाकर इसके नए डिजाइन और सुविधाओं का अनुभव ले सकेंगे और अपने सुझाव भी दे सकेंगे।

नई वेबसाइट का इंटरफेस पहले से ज्यादा सरल, साफ और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है। इसमें टिकट बुकिंग के दौरान बार-बार आने वाले कैप्चा, अनावश्यक पॉप-अप और ध्यान भटकाने वाले ग्राफिक्स हटाए गए हैं। अब सभी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता एक साथ दिखाई देगी, टिकट बुकिंग के लिए कम चरण पूरे करने होंगे और बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यात्री विवरण (Passenger Details) सेव करने की सुविधा भी मिलेगी।

रेल यात्रियों से मिले सुझावों के आधार पर इसे और बेहतर बनाया जा सकेगा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत के दौरान मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) के छात्रों ने वेबसाइट को बेहतर बनाने के सुझाव दिए थे। उन्हीं सुझावों के आधार पर नई वेबसाइट तैयार की गई है। फिलहाल इसे बीटा वर्जन के रूप में लॉन्च किया गया है ताकि यात्रियों से मिले सुझावों के आधार पर इसे और बेहतर बनाया जा सके।

IRCTC की मौजूदा वेबसाइट वर्ष 2002 में शुरू हुई थी

IRCTC की मौजूदा वेबसाइट वर्ष 2002 में शुरू हुई थी और आज यह औसतन 14.5 लाख टिकट प्रतिदिन बुक करती है। रेलवे ने बताया कि आने वाले कुछ हफ्तों में नई वेबसाइट को नए पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन (Passenger Reservation Engine) से भी जोड़ दिया जाएगा। इससे टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, आसान और भरोसेमंद हो जाएगी।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article