शहर

चमोली को 155 करोड़ की सौगात, इन परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण; कांग्रेस MLA ने CM धामी को लेकर कही बड़ी बात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के दौरान बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि उनकी विधानसभा में सबसे ज्यादा विकास कार्य इस सरकार में हुए हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद कहा।

Image

(उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी- @pushkardhami)

चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चमोली जिले के दौरे के दौरान विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के माध्यम से जिलेवासियों को 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई। इन परियोजनाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल, खेल, सिंचाई और पर्यटन जैसे क्षेत्र शामिल हैं, जिनसे चमोली के बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार आएगा। इस कार्यक्रम के दौरान बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक ने सीएम धामी की सरकार में किए विकास कार्यों को सराहा।

चमोली को मिली करोड़ों की सौगात

राजनीतिक सौहार्द का संदेश

इस कार्यक्रम में सबसे अधिक चर्चा का विषय बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला का बयान रहा। आमतौर पर विकास कार्यों में पक्षपात के आरोप लगाने वाले विपक्ष के उलट, विधायक बुटोला ने सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी विधानसभा में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अब तक के सबसे अधिक विकास कार्य हुए हैं। मंच से विधायक की यह स्वीकारोक्ति वहां मौजूद जनता के लिए सुखद आश्चर्य थी, जो तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गूंज उठी।

मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान मैदान में मौजूद जनसैलाब का उत्साह देखने लायक था। कांग्रेस विधायक द्वारा मुख्यमंत्री की सराहना और कार्यक्रम में जुटी भीड़ ने उत्तराखंड के राजनीतिक परिदृश्य में एक सकारात्मक संदेश दिया है, जो पूरे दिन चर्चा का केंद्र बना रहा।

कितनी मिली सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर चमोली जिले को कुल 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 113.99 करोड़ रुपये की 36 योजनाओं का शिलान्यास किया गया और 41.37 करोड़ रुपये की 27 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article