टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो से इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता, फैंस को लगा झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 18, 2023, 12:43 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13:रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते हुए नजर आते है। इस हफ्ते खतरों के खिलाड़ी में चैलेंजर्स की एंट्री हुई थी। शीजान खान स्टंट परफॉर्म नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से वो शो से बाहर हो गए है।

Image

Sheezan Khan (credit pic: instagram)

Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। रोहित शेट्टी के शो में कंटेस्टेंट्स दमदार टास्क करते हुए नजर आते हैं। इस हफ्ते शो से शीजान खान बाहर हो गए है। शीजान शो के स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक थे। इस बार का खतरों के खिलाड़ी काफी मजेदार था। शो में इस हफ्ते चैलेंजर्स ने हिस्सा लिया। शो में इस हफ्ते दिव्यांका त्रिपाठी, फैजल शेख और हिना खान ने बतौर चैलेंज हिस्सा लिया है।

चैलेंजर्स के आने से कंटेस्टेंट्स की टेंशन बढ़ गई है। चैलेंजर्स के पास पॉवर है कि वो कंटेस्टेंट्स को फियर फंदा से बचा सकते हैं। फैजल सबसे पहले शिव ठाकरे को चुनते हैं। शिव अपना टास्क परफॉर्म करते हैं। रोहित शेट्टी उनकी जमकर तारीफ करते हैं।

शीजान खान हुए शो से बाहर

फैजू अंडरवॉटर टास्क में डिनो, नायरा और शीजान खान को चुनते हैं। डिनो और नायरा टास्क कंप्लीट कर लेते हैं लेकिन शीजान अपना टास्क पूरा नहीं कर पाते हैं। फाइनल में अरजित और शीजान एक- दूसरे के खिलाफ टास्क करते हैं। अरजित टास्क जीत लेते हैं और शीजान हार जाते हैं। शीजान के जाने से सभी कंटेस्टेंट्स काफी दुखी हो जाती है। शीजान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पोस्ट शेयर करते हैं। शीजान को अलीबाबा दास्ताने ए काबुल से पहचान मिली थी। इस शो में शीजान और तुनीषा शर्मा की जोड़ी को दर्शकों को खूब पसंद किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article