टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 13: Archana Gautam ने मजाक उड़ाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोली 'मैं कार्टून नहीं...'

Archana Gautam replied to trolls: जब से ये खबर सामने आई है कि अर्चना गौतम (Archana Gautam) रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के रिएलिटी गेम शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) में हिस्सा लेने वाली हैं, तब से लगातार लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। अर्चना गौतम ने ऐसे लोगों को करारा जवाब देते हुए लिखा है कि वो कोई कार्टून नहीं हैं, जो लोग उन्हें देखकर हंसेंगे।

Image

Khatron Ke Khiladi 13: Archana Gautam

Archana Gautam replied to trolls: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) से लोगों के बीच मशहूर हुई अर्चना गौतम (Archana Gautam) इन दिनों रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के रिएलिटी गेम शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) के लिए अपनी कमर कस रही हैं। इस शो में अर्चना गौतम रोहित शेट्टी द्वारा दिए जाने वाले कठिन स्टंट्स करती दिखाई देंगी। अर्चना गौतम ने खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्सा लेने से पहले ईटाइम्स से खात बात की और कई बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी। अर्चना गौतम ने उन ट्रोल्स को भी करारा जवाब दिया, जो कह रहे हैं कि वो खतरों के खिलाड़ी 13 में केवल लोगों को हंसाने आ रही हैं।

अर्चना गौतम ने ऐसे लोगों को जवाब देते हुए कहा, 'दुनिया में अजीब-अजीब तरह के लोग हैं। इन्हें लगता है कि मुझे शो में केवल इसलिए बुलाया गया है ताकि लोगों का मनोरंजन हो सके और लोग हंस पाएं। मैं ऐसे लोगों को पूछना चाहूंगी कि क्या मैं कार्टून जैसी दिखती हूं? जो मुझे हंसाने के लिए शो में बुलाया जाएगा। लोगों की बहुत बड़ी मिसअंडरस्टैंडिंग है कि मैं सिर्फ हंसाने आ रही हूं। मैं इस मिसअंडरस्टैंडिंग को जल्द ही दूर कर दूंगी। मैं सारे स्टंट परफॉर्म करूंगी और साबित करूंगी कि मैं हंसाने के साथ-साथ सारे स्टंट भी कर सकती हूं। मैं एक स्ट्रॉन्ग लड़की हूं।'

अर्चना गौतम बिग बॉस 16 के बाद खतरों के खिलाड़ी 13 में एक बार फिर से शिव ठाकरे के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। अर्चना गौतम ने इस बारे में बात करते हुए कहा है, 'जी हां, मैं और शिव फिर से खूब सारी मस्ती करते दिखाई देंगे। अगर वो कहीं अटकेगा तो मैं उसकी मदद करूंगी और मुझे मदद की जरूरत होगी तो वो मेरा साथ देगा। मैं उसे शो में मोटिवेट करूंगी और वो मुझे मोटिवेट करेगा। मैं खुशकिस्मत हूं कि खतरों के खिलाड़ी 13 में मैं शिव ठाकरे और अर्जित तनेजा के साथ पार्टिसिपेट कर रही हूं। मैं इन्हें पहले से जानती हूं लेकिन मुझे भरोसा है कि शो के दौरान मैं कई और दोस्त बनाऊंगी।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article