टीवी मसाला

KBC 14: केबीसी के मंच पर ये शख्स पूरा कर पाएगा अपना सपना, अमिताभ बच्चन बोले- 'मजदूर का बेटा बनेगा मालिक'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 13, 2022, 03:50 PM IST

Kaun Banega Crorepati 14 : कौन बनेगा करोड़पति 14 का नया प्रोमो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। प्रोमो में राजस्थान के रहने वाले मोहसिन खान की सादगी ने जीता लोगों का दिल। क्या केबीसी के मंच पर अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे कंटेस्टेंट मोहसिन खान।

Image

kaun banega crorepati 14 (credit pic: instagram)

Kaun Banega Crorepati 14 : टीवी के सबसे पॉपुलर क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) होस्ट कर रहे हैं। इस शो में लोगों के सपने सच होते हैं। ये आम लोगों के लिए एक उम्मीद का शो है, इसलिए इतने साल बाद भी दर्शक इसे बेहद पसंद करते हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती करते हैं। तो वहीं, उनकी संघर्ष की कहानी को दिलचस्पी के साथ सुनते भी हैं। एक्टर कंटेस्टेंट को हमेशा आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करते नजर आते हैं। अब शो में राजस्थान के रहने वाले मोहसिन खान पहुंचे। मोहसिन इस शो के जरिए अपने सपने को पूरा करना चाहते हैं।

प्रोमो में कंटेस्टेंट मोहसिन खान अपने बारे में बताते हुए कहते है कि मैंने हिस्ट्री के अंदर एम.ए किया है। मैंने नौकरी के लिए बहुत सारे इंटरव्यू दिए। लोगों ने मुझसे कहा कि मजदूर का बेटा है, मजदूरी ही करेगा। मैं समाज में इज्जत कमाना चाहता हूं। अमिताभ मोहसिन की बातों को सुनने के बाद कहते हैं मजदूर का बेटा मालिक बनेगा। इस बात को सुनने के बाद मोहसिन के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। मोहसिन शो में कितने रुपये की धनराशि जीतते हैं, उसके लिए तो हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

शो का नया प्रोमो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शो में बिग बी कंटेस्टेंट की बातें सुनने के साथ- साथ अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर भी दिलचस्प खुलाते करते नजर आते हैं। यहीं बात है कि बॉलीवुड के शहशाह टीवी पर भी राज करते हैं। पिछले एक दशक से ज्यादा अमिताभ बच्चन ही इस शो को जज कर रहे हैं। टीवी के अलावा अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में भी लगातार काम करे रहे हैं। एक्टर की हाल ही में फिल्म ऊंंचाई सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऊंचाई में अमिताभ के साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता समेत अन्य कलाकार शामिल है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article