टीवी मसाला

KBC 14: कोरोना वैक्सीन से जुड़े इस सवाल पर अंकिता शर्मा ने छोड़ा गेम, क्या आप जानते हैं सही जवाब?

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 10:40 AM IST

Kaun Banega Crorepati 14 Episode 39 Update: कौन बनेगा करोड़पति के बुधवार 28 सितंबर को हॉटसीट पर दो कंटेस्टेंट्स बैठी थीं। हिमाचल प्रदेश की अंकिता ने जहां छह लाख 40 हजार रुपए जीते। वहीं, सोनाली सिन्हा दिन का खेल खत्म होने तक एक लाख 60 हजार रुपए जीत चुकी हैं। जानिए केबीसी 14 के एपिसोड में क्या पूछे गए सवाल।

Image

KBC 14 Ankita Sharma

KEY HIGHLIGHTS
  • कौन बनेगा करोड़पति 14 में अंकिता शर्मा ने जीते छह लाख 40 हजार रुपए।
  • 12 लाख 50 हजार रुपए के सवाल पर अंकिता शर्मा ने किया क्विट।
  • फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए हॉटसीट पर बैठीं सोनाली शर्मा।

Kaun Banega Crorepati 14, 28 Sept 2022 Episode Update: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 (Kaun Banega Crorepati 14) में ये हफ्ता नवरात्रि स्पेशल है। बुधवार के एपिसोड में हॉटसीट पर ककीरा हिमाचल प्रदेश की अंकिता शर्मा बैठी थीं। अंकिता शो से छह लाख 40 हजार रुपए जीतकर वापस लौटी। अंकिता को 12 लाख 50 हजार रुपए के सवाल का जवाब नहीं पता था। ऐसे में उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया। वहीं, अंकिता के जाने के बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सोनाली सिन्हा (KBC 14 contestants) ने बाजी मारी।

अंकिता शर्मा से 12 लाख 50 हजार रुपए का सवाल (KBC 14 Questions) पूछा- 2022 में भारत के कृषि मंत्री द्वारा लोकार्पण किया गया, जानवरों के लिए भारत में बनाए गए कोविड-19 टीके का नाम क्या है? इस सवाल के चार ऑप्शन थे- a.कोर्बेवैक्स b.कोवोवैक्स c.ऐन्कोवैक्स और d.नोवावैक्स। अंकिता ने इस सवाल के लिए अपनी आखिरी बची लाइफलाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड का इस्तेमाल किया। अंकिता ने अपनी दोस्त नेहा शर्मा से बात की। वह c और D में कंफ्यूज थीं। आखिर में अंकिता ने गेम क्विट करने का फैसला किया। इस सवाल का सही जवाब c ऐन्कोवैक्स था।

Kaun Banega Crorepati 14

Kaun Banega Crorepati 14

सोनाली सिन्हा ने जीते एक लाख 60 हजार रुपए

अंकिता के जाने के बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए सोनाली सिन्हा हॉटसीट पर बैठीं। सोनाली एम्स, यूनेस्को और दूसरे सरकारी विभागों में पब्लिक न्यूट्रीशनिस्ट रह चुकी हैं। अभी तक सोनाली एक लाख 60 हजार रुपए जीत चुकी हैं। एक लाख 60 हजार रुपए का सवाल था- यूएस ओपन एकल फाइनल में खेलने वाली ऑन्स जबॉर, ओपन युग में ग्रैंड स्लैम फाइनल में खेलने वाली किस महाद्वीप की महिला है। चार ऑप्शन थे- a.यूरोप b.अफ्रीका c.ऑस्ट्रेलिया और D.दक्षिण अमेरिका।

Kaun Banega Crorepati 14

Kaun Banega Crorepati 14

सोनाली ने इस सवाल के लिए अपनी दूसरी लाइफलाइन 50:50 का इस्तेमाल किया। ऑप्शन ए और डी हट गए। उन्होंने ऑप्शन B अफ्रीका को लॉक किया, जो सही जवाब था। इस सवाल के बाद हूटर बज गया। गुरुवार के एपिसोड में सोनाली दूसरे पड़ाव के सवाल का जवाब देंगी। सोनाली ने बताया कि ऑडिशन के दौरान उनके भाई साथ आए थे। इसके बाद वह उनसे कभी नहीं मिली। सोनाली के भाई का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article