Karishma Tanna Diwali party: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में प्री-दिवाली सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। सभी सितार इन पार्टीज में एक से बढ़कर एक लुक्स में पहुंच रहे हैं। अब हाल ही में टीवी की चर्चित स्टार करिश्मा तन्ना ने भी दीपावली की पार्टी दी। इसमें फिल्म जगत से लेकर टीवी जगत के तमाम सितारों ने शिकरत की। दिवाली पार्टी में एकता कपूर को पीले रंग के सूट में देखा गया।
इस दौरान एकता को पार्टी में शामिल होने से पहले खुशी-खुशी मीडिया के सामने पोज करते हुए भी देखा गया। एकता और करिश्मा एक क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं। करिश्मा तन्ना की दिवाली पार्टी में प्रोड्यूसर एकता कपूर भी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। पीले रंग के आउटफिट में उनका लुक बेहद अलग लगा।
पार्टी में एकता के अलावा रिद्धि डोगरा भी शामिल हुईं। उन्होंने होस्ट करिश्मा तन्ना के साथ एक सेल्फी शेयर की। एक्ट्रेस ने अपनी फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर एक नोट भी लिखा है। रिद्धि पिंक कलर के सूट में नजर आईं। उनका हेयरस्टाइल काफी शानदार लगा।
ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी करिश्मा की पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पहुंची। अपने स्टाइल और लुक से सुजैन ने सारी महफिल लूट ली। रेड कलर के आउटफिट में सुजैन का लुक जबरदस्त रहा। इसके अलावा एकता कपूर, टैरेंस लुईस समेत कई अन्य लोग भी पार्टी में पहुंचे।
बता दें, इस साल फरवरी में शादी के बाद करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा अपनी पहली दिवाली एक साथ मनाने जा रहे हैं। कपल ने पार्टी की मेजबानी की, जिसमें उनके कई करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया।
