Siddhant Chaturvedi on Katrina Kaif: कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर फिल्म फोन भूत में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर (Phone Bhoot Trailer) रिलीज हो गया है। ये पहला मौका है जब ये तीनों एक्टर एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया कि वह कैटरीना कैफ के बहुत बड़े फैन हैं। यही नहीं, विक्की कौशल से शादी करने से पूर्व वह एक पार्टी के दौरान कैटरीना कैफ को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश की थी।
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने कहा, 'गली बॉय की डायरेक्टर जोया अख्तर ने एक पार्टी रखी थी। विक्की और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बैठे हुए थे। इस पार्टी में मैं कैटरीना कैफी को अपने डांस मूव्स से इंप्रेस करना चाहता था। लेकिन, भाई ले गया। कैटरीना कैफ ने नोटिस नहीं किया। वह विक्की कौशल से बातचीत करने में व्यस्त थीं। उन्होंने मुझे देखा तक नहीं। ये दूसरा मौका था जब मैं और कैटरीना मिले थे।' वहीं, फिल्म की शूटिंग से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए विक्की ने कहा कि शूटिंग के पहले दिन वह बहुत नर्वस थे। कैटरीना के साथ सीन शूट होने वाला था, ये सोचकर वह एक रात पहले सोए नहीं थे।
सेट पर छुट रहे थे पसीने
सिद्धांत चतुर्वेदी आगे कहते हैं, 'सेट पर मेरे पसीने छूट रहे थे। जब वह कॉस्ट्यूम में कैमरे के सामने आई, मैंने कहा वह दिन अब आ गया है। मेरे पास उस भावनाओं को बताने के लिए शब्द नहीं है।' सिद्धांत आगे कहते हैं, 'जब डायरेक्टर एक्शन बोलता है तो मैं किरदार में चले जाता हूं। पहला सीन शूट होने के बाद जब डायरेक्टर ने कट कहा तो मैंने राहत भरी सांस ली थी। जब कैमरा मेरे सामने आता है तो कुछ न कुछ हो जाता है। मेरा हर एक्शन रिएक्शन होता है। जब वरना मैं हर वक्त कैटरीना कैफ को इंप्रेस करने की कोशिश करता हूं।'
फोन भूत फिल्म चार नवंबर को रिलीज होने वाली है। ईशान खट्टर, कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के सातवें सीजन में अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ विजय सेतुपति के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में भी नजर आएंगी।
