टीवी मसाला

'बांट दिया इस धरती को...'- पहलगाम हमले से मायूस दिखे करण वीर मेहरा, हिंदू-मुस्लिम एकता पर कही कविता

Karan Veer Mehra Recites Hindu-Muslim Unity Poem After Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही देश में दोषियों के खिलाफ आक्रोश का माहौल है। इसी बीच करण वीर मेहरा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एकता पर चंद पंक्तियां कही हैं। करण वीर का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया।

पहलगाम अटैक पर बोले करण वीर मेहरा

Karan Veer Mehra Recites Hindu-Muslim Unity Poem After Pahalgam Attack: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया है। पहलगाम आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हुई है, वहीं 17 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल है। वहीं प्रशासन भी मामले को लेकर सतर्क हो चुका है। पहलगाम आतंकी हमले पर टीवी स्टार्स ने भी निंदा जाहिर की थी और अपने रिएक्शन दिये थे। वहीं अब इसी बीच करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदू-मुस्लिम एकता पर चंद पंक्तियां कहते दिखाई दिये। करण वीर मेहरा के इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रजत दलाल ने उठाई करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर के रिश्ते पर उंगली, कहा 'माँ-बेटे का रिश्ता कैसे?'

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) पहलगाम अटैक के बाद अपने वीडियो में कहते दिखाई दिये, "बांट दिया इस धरती को, क्या चांद-सितारों का होगा। नदियों को कुछ नाम दिये, बहती धाराओं का क्या होगा। शिव की गंगा भी पानी है, आबे जमजम भी पानी है, पंडित भी पिये, मौला भी पिये। तो पानी का मजहब क्या होगा। एक है सूरज है चांद है एक, एक हवा में सांस है सबकी। तो पूछो उन फिरका परस्तों से, अब हवा भी क्या नई चलाओगे। नस्लों का जो करे बंटवारा, रहबर वो कौम का ढोंगी है। सवाल बस एक ही है, क्या अल्लाह ने मंदिर तोड़ा था या राम ने मस्जिद तोड़ी है। बांट दिया इस धरती को, कोई हिंदू है कोई मुसलमान तो कोई सिख है तो कोई ईसाई। बस हमने इंसान न होने की है कसम खाई।"

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "डिलीट कर दो, जबरदस्ती की नफरत मिलेगी। तुम्हारे जैसे लोग नहीं सोचेंगे, इनको बस एक समुदाय को नफरत देना है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ना हिंदू बनो ना मुस्लिम, बस बंदे बन जाओ काफी है।"

लेटेस्ट न्यूज

आशना मलिक
आशना मलिक Author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article