टीवी मसाला

रजत दलाल ने उठाई करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर के रिश्ते पर उंगली, कहा 'माँ-बेटे का रिश्ता कैसे?'

Rajat Dalal on Karan Veer Mehra-Shilpa Shirodkar: बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट रजत दलाल हाल ही में फैजल शेख के पॉडकास्ट शो में पहुंचे। इस दौरान रजत ने करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरडोकर के माँ-बेटे के रिश्ते पर सिर्फ उंगली नहीं उठाई बल्कि उन्हे फेक भी बताया। इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Rajat Dalal on Karan Veer Mehra-Shilpa Shirodkar

Rajat Dalal on Karan Veer Mehra-Shilpa Shirodkar: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रजत दलाल रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के चलते घर-घर मशहूर हुए। अक्सर रजत कंट्रोवर्सी का हिस्सा बने रहते हैं और जमकर ट्रोल भी किए जाते हैं। हाल ही में रजत दलाल फैजल शेख के पॉडकास्ट शो में पहुंचे। इस दौरान जब रजत से 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के अन्य कंटेस्टेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोड़कर को लेकर एक बड़ा बयान दिया। रजत ने शिल्पा और करण के माँ-बेटे वाले बॉन्ड को फेक बताया। यहां पढ़िए रजत दलाल ने और क्या-क्या कहा।

रजत दलाल (Rajat Dalal) कहते हैं 'एक इंसान 45 का है और दूसरा 50। ऐसे में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और शिल्पा शिरोड़कर (Shilpa Shirodkar) का रिश्ता माँ और बेटे का कैसे हो सकता है? इन लोगों ने स्क्रीन पर यही दिखाया था। ईशा सिंह की बात करूं तो उसने मुझसे, विवियन डिसेना और अविनाश संग रिश्ता बनाया। सिर्फ यही नहीं वो अविनाश संग ट्रिप पर जा रही है और मेरे से भी बातचीत जो जाती है। इस रिश्ते को कहते हैं रियल।' रजत के इस बयान की लोग निंदा कर रहे हैं। कई लोगों ने रजत को ही इंटरनेट पर फेक बता डाला।

इसी इंटरव्यू में रजत ने खुलासा किया था की करण वीर मेहरा असली वोटस से नहीं बल्कि पर्सनैलिटी के बलबूते 'बिग बॉस 18' जीता था। रजत दलाल इन दिनों शिखर धवन के शो 'बैटलग्राउन्ड' में नजर आ रहे हैं जो इन दिनों कंट्रोवर्सी का हिस्सा बना हुआ है। हाल ही में इस शो से असीम रियाज को बाहर निकाल दिया और वो भी अग्रेशन के चक्कर में। रजत दलाल भी अपने नए-नए झगड़ों के कारण सुर्खियों में रहते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article