टीवी मसाला

Karan Singh Grover और Jennifer Winget ने काम के लिए भुलाए मन-मुटाव, तलाक के 11 साल बाद इस शो में दिखेंगे साथ!

Karan Singh Grover And Jennifer Winget To Reunite After 11 Years Of Divorce For This Show: टीवी के चर्चित एक्टर करण सिंह ग्रोवर और एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को लेकर खबर है कि वे तलाक के 11 साल बाद फिर से साथ आने वाले हैं। हालांकि वे काम के लिए एक साथ नजर आ सकते हैं।

Image

करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट इस शो के लिए फिर आएंगे साथ

Karan Singh Grover And Jennifer Winget To Reunite After 11 Years Of Divorce For This Show: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जेनिफर विंगेट लंबे वक्त से टीवी से दूर हैं और इन दिनों ओटीटी की दुनिया में हाथ आजमाने में लगी हुई हैं। जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) को लेकर खबर आ रही है कि वह एक नए शो में नजर आने वाली हैं। लेकिन इस शो में उनके साथ-साथ एक्स पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) भी नजर आएंगे। दोनों अपने निजी मन-मुटाव को भुलाकर काम की खातिर फिर से साथ आ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget), करण जौहर के अपकमिंग शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आ सकते हैं। करण जौहर का ये शो अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस शो से उर्फी जावेद, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, राज कुंद्रा और जन्नत जुबैर जैसे कई स्टार्स के जुड़ने का नाम सामने आया है। वहीं सास बहू साजिश की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द ट्रेटर्स' में जेनिफर विंगेट और करण कुंद्रा की भी एंट्री हो सकती है। बता दें कि अगर वे इस शो में साथ दिखाई देते हैं तो ये तलाक के 11 साल बाद उनका पहला शो होगा।

हालांकि जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के 'द ट्रेटर्स' में कास्ट होने की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है। क्योंकि करण जौहर के इस शो की शूटिंग पिछले साल ही हो चुकी है। वहीं इस मामले पर अभी तक मेकर्स या फिर कलाकारों की ओर से भी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2012 में शादी रचाई थी, लेकिन 2014 में उनका तलाक हो गया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article