Jennifer Winget Ready To Make Comeback With Netflix Series: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। जेनिफर विंगेट ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें 'कसौटी जिंदगी की' की स्नेहा बनकर मिली। जेनिफर विंगेट ने अपने करियर में हर तरह का रोल बखूबी अदा किया है, चाहे वो संस्कारी बहू का हो या फिर साइको का। टीवी पर गदर काटने के बाद जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी जबरदस्त धाक जमाई। खास बात तो यह है कि जेनिफर विंगेट एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में धाकड़ वापसी के लिए तैयार हैं।
जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) इस बार नेटफ्लिक्स पर धूम मचाती हुई नजर आएंगी। जेनिफर विंगेट नेटफ्लिक्स की अपकमिंग मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज में नजर आएंगी, जिसकी जानकारी खुद नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी है। नेटफ्लिक्स इंडिया की पोस्ट में लिखा नजर आया, "हमें इस केस का लीड मिल गया है। एक नई मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज की तैयारी चल रही है। परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, हरलीन सेठी, ताहिर राज भसीन, अनुप सोनी, सुमित व्यास और चैतन्य चौधरी इस सीरीज में नजर आएंगे, जिसे सिद्धार्थ पी मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं।"
बता दें कि जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) की अपकमिंग मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन फैंस अभी से ही इसके लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। जेनिफर विंगेट के कमबैक को लेकर एक यूजर ने लिखा, "वाह! ये इस सीरीज के लायक थीं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "एक बार फिर से स्वागत है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "क्या खूबसूरत कमबैक होने वाला है ये।"
