टीवी मसाला

Desi Bling 2 में शादी के बंधन में बंधेंगे Karan Kundrra-Tejasswi Prakash? धमाकेदार ट्विस्ट के साथ होगी हर रस्म

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Wedding Update: स्टार कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी पर बड़ा अपडेट आया है। दावा है कि दोनों रियलिटी शो में शादी करने वाले हैं।

Image

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash (photo credit- instagram)

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Wedding Update: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस 15 में शुरू हुई। दोनों का रिश्ता सगाई तक पहुंच चुका है। इसी साल 20 मई को कपल ने रियलिटी शो देसी ब्लिंग में काफी रॉयल अंदाज में सगाई की थी, जिसके बाद से ही फैंस जानना चाह रहे थे कि तेजस्वी और करण का शादी का प्लान क्या है? इस पर अब नया अपडेट आ गया है। दावा है कि करण और तेजस्वी शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और दोनों की शादी भी रियलिटी शो में होगी। इसके लिए कपल ने तैयारी भी कर ली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: स्काउट ने तोड़ा Love Gill से रिश्ता? गेम में मचाएंगे धमाल, माही विज पर भड़के सलमान खान

    शादी के बंधन में बंधेंगे करण-तेजस्वी

    न्यूज 18 की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की सगाई जिस तरह देसी ब्लिंग में काफी रॉयल अंदाज में हुई थी, उसी तरह शादी भी इसी रियलिटी शो में होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देसी ब्लिंग का सीजन 2 आने वाला है और इसी रियलिटी शो में तेजस्वी और करण शादी करेंगे। मेकर्स की प्लानिंग है कि कपल की शादी से जुड़ी तमाम रश्मों को निभाया जाएगा, जिसकी शो में ब्रॉडकास्ट होगी। हालांकि, अब तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन मेकर्स के इस प्लान से ही फैंस काफी खुश हो गए हैं। इस शो के जरिए फैंस को भी शादी का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। फैंस शो के जरिए शादी के हर बड़ी चीज को देख पाएंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nandish Sandhu ने गर्लफ्रेंड Kavita Banerjee संग रचाई शादी, बंगाली रीति-रिवाजों में लिए सात फेरे

      करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी

      बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात बिग बॉस 15 में ही हुई थी। दोनों की दोस्ती चंद दिनों में ही प्यार में बदल गई। शुरुआती दिनों में कहा जा रहा था कि दोनों गेम के लिए साथ आए हैं, लेकिन बिग बॉस के बाद भी दोनों का रिश्ता जारी रहा। करण और तेजस्वी अक्सर अपनी वेकेशन की फोटोज से हर किसी को खुश कर देते हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने अक्सर अपनी शादी से जुड़ी रिपोर्ट्स पर खुलकर बयान भी दिया है। हालांकि, इन सबके बीच करण और तेजस्वी के ब्रेकअप की अफवाह कई बार उड़ चुकी है, लेकिन कपल ने हमेशा इन रिपोर्ट्स को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए वेकेशन की फोटोज शेयर की है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article