टीवी मसाला

'पठान' की सफलता से फूले नहीं समा रहे करण जौहर, 'भाई' और 'भाईजान' के लिए लिखा खास नोट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 28, 2023, 09:43 PM IST

karan johar on success of pathaan and roots for shah rukh khan & salman khan: अब पठान की सफलता से करण जौहर बेहद खुश हैं। शनिवार को करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'पठान' के कलाकारों, आदित्य चोपड़ा और 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के लिए एक प्यारा नोट शेयर किया है।

Image

karan johar

Karan Johar on Success of Pathaan: करण जौहर लंबे टाइम से पठान की सफलता को लेकर चिंतित थे। करण ने पहले शाहरुख खान और टीम पठान को इसकी सफलता के लिए बधाई देते हुए बॉयकॉट ब्रिगेड की आलोचना की थी। अब पठान की सफलता से करण बेहद खुश हैं। करण जौहर ने फिर से टीम को बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है और अपने 'भाई' शाहरुख खान और 'भाईजान' सलमान खान के लिए समर्थन में एक खास नोट लिखा है। शनिवार को करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'पठान' के कलाकारों, आदित्य चोपड़ा और 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के लिए एक प्यारा नोट शेयर किया है।

फिल्म पठान का एक पोस्टर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, 'महान फिल्म से ज्यादा कुछ भी मायने नहीं रखता। मेगा ब्लॉकबस्टर की सफलता साबित करती है कि अत्यधिक प्रचार, ट्रोलिंग का डर, बहिष्कार की धमकियां, लगभग सभी मिथक हैं जो हम एक इंडस्ट्री के रूप में प्रचारित करते हैं या जिन पर विश्वास करते हैं। बेमानी है जब पठान जैसी फिल्म उन सभी को मार देती है।'

करण जौहर ने कहा, 'ओल्ड स्कूल का विश्वास और एक किक-ऐस ट्रेलर वह है जिसकी हम सभी को जरूरत है। आदि, सिड, भाई, भाईजान, जॉन और डीपी के लिए बहुत रोमांचित हूं। जब तक हम उस जादुई संख्या तक नहीं पहुंच जाते, तब तक आपके लिए समर्थन करते रहेंगे।' शाहरुख खान ने 'पठान' से चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं और यह 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article