टीवी मसाला

Jhanak फेम रिया शर्मा का आया एक्टर रोहन मेहरा पर दिल, जमाने से छुपकर दोनों लड़ा रहे हैं इश्क?

Riya Sharma Dating Rohan Mehra: टीवी एक्ट्रेस रिया शर्मा की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया शर्मा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहन मेहरा को डेट कर रही है। जानिए इस पूरे खुलासे की सच्चाई इस खास रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Instagram

Riya Sharma Dating Rohan Mehra: टीवी एक्ट्रेस रिया शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में लीप के बाद एक्ट्रेस ने सीरियल 'झनक' को जॉइन किया। सीरियल में एक्ट्रेस झनक का किरदार निभा रही हैं जिसे जनता बेहद ही पसंद कर रही हैं। हालांकि मेकर्स की तमाम कोशिशों के बाद भी 'झनक' को अच्छी टीआरपी नहीं मिल रही है। ऑनस्क्रीन भले ही रिया शर्मा अर्जित तनेजा संग रोमांस कर रही है लेकिन ऑनस्क्रीन तो बात कुछ ओर ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया शर्मा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहन मेहरा को डेट कर रही हैं।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रिया शर्मा (Riya Sharma) और रोहन मेहरा (Rohan Mehra) एक दूजे के साथ रिलेशनशिप में हैं। सोर्स ने खुलासा करते हुए बताया कि रिया और रोहन की मुलाकात एक पार्टी में हुई जहां उनके कुछ कॉमन दोस्त मौजूद थे। देखते देखते दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। अपने अपने काम के प्रति प्यार को लेकर ही दोनों को एक दूजे के करीब खींच लाया। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कोई घोषणा नहीं की है क्यूँकि रोहन और रिया इसे प्राइवेट रखना चाहते हैं।' दोनों को कब अपने रिश्ते का खुलासा करेंगे इसका इंतजार फैंस को रहेगा।

बता दें रोहन मेहरा ने अपने दो म्यूजिक वीडियो में रिया शर्मा को कास्ट किया है जो अभी तक रिलीज नहीं हुआ। इसी के रोहन मेहरा रिया से पहले एक्ट्रेस कांची सिंह को डेट कर चुके हैं। दोनों ने 5 साल तक एक दूजे का साथ निभाया। रोहन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', बिग बॉस 10 और ससुराल सिमर का जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article