टीवी मसाला

Jhalak Dikhhla Jaa 10: टीवी पर एक बार फिर दिखेंगे राम- सीता, शो में क्रिएट होगा रामायण का आइकोनिक सीन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 01:58 PM IST

Jhalak Dikhhla Jaa 10: झलक दिखला जा 10 का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते दीवाली स्पेशल एपिसोड में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया नजर आने वाले हैं। टीवी के राम- सीता को साथ में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड है।

Image

arun govil and dipika chikhlia

Jhalak Dikhhla Jaa 10: कलर्स टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इस हफ्ते भी शो में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलने वाला है। झलक दिखला जा में दीपावली के शुभ अवसर पर कंटेस्टेंट अलग- अलग देवी- देवताओं से जुड़ी कथाओं को टीवी पर दिखाएंगे। दीवाली स्पेशल वीक में टीवी की पॉपुलर जोड़ी अरुण गोविल (Arun Govil) और दीपिका चिखलिया (dipika chikhlia) साथ में दिखाई देंगे।

टीवी पर दोनों ने रामांनद सागर की रामायण (Ramayana) में राम- सीता का किरदार निभाया था। राम - सीता के किरदार में आज भी दर्शक इन्हें खूब प्यार करते हैं। आज भी लोग उतना ही सम्मान मिलता है। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में राम- सीता साथ में नजर आ रहे हैं।

टीवी पर फिर साथ दिखे राम- सीता

झलक दिखला जा 10 के मंच पर दोनों स्टार्स साथ में नजर आएंगे। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। प्रोमो में राम के रूप में अरुण गोविल रावण का वध करते दिखाई देते हैं। दोनों ने अपने आइकोनिक सीन को रिक्रिएट किया। इसी के साथ निया शर्मा काली माता के रूप में नजर आईं। उन्होंने अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया। निया का परफॉर्मेंस देखने के बाद दीपिका ने कहा कि मुझे लगा कि मैं साक्षात माता काली को देख रही हूं। मेकर्स ने प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा, दीवाली स्पेशल एपिसोड को आप नहीं कर सकते हैं मिस, क्योंकि राम और सीता की जोड़ी इस मंच आएगी इस मंच देने कंटेस्टेंट को अपना आशीर्वाद।

इलक दिखला जा 10 का प्रोमो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। एक लंबे समय बाद टीवी पर दोबारा राम- सीता की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शो का नया प्रोमो आने के बाद दर्शक शो के टेलिकास्ट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article