बॉलीवुड

Diwali से पहले रिलीज हुआ मनोज मुंतशिर का नया गाना Mere Ghar Ram Aaye Hain, आंखें नम कर देगा वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 11:20 AM IST

Mere Ghar Ram Aaye Hain Song: दिवाली से पहले गीतकार मनोज मुंतशिर का नया गाना 'मेरे घर राम आए हैं' रिलीज हो गया है। इस गाने को रामायण सीरियल में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका दिखलिया पर फिल्माया गया है जबकि गाने को जुबिन नौटियाल ने आवाज दी है।

Image

Diwali से पहले रिलीज हुआ मनोज मुंतशिर का नया गाना Mere Ghar Ram Aaye Hain, आंखें नम कर देगा वीडियो

Mere Ghar Ram Aaye Hain Song: हर तरफ दीप पर्व यानी दीपावली की धूम है। दिवाली का पर्व भगवान राम से जुड़ा है। राक्षस रावण का वध पर जब भगवान राम अयोध्या आए थे तो प्रजा ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। पूरी अयोध्या उस समय दीपों से दुल्हन सी लग रही थी। इस बार 24 अक्टूबर को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। उससे पहले गीतकार मनोज मुंतशिर का नया गाना 'मेरे घर राम आए हैं' रिलीज हो गया है। इस गाने में भगवान राम की महिमा गाई गई है लेकिन यह एक अच्छी घटना पर आधारित है। इस गाने को रामायण सीरियल में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका दिखलिया पर फिल्माया गया है जबकि गाने को जुबिन नौटियाल ने आवाज दी है। गाने में दिखाया गया है कि घर का बेटा सेना में था और सात साल पहले वह एक मिशन पर गायब हो गया था। घर वालों को समाचार मिला कि वह शहीद हो गया है लेकिन इस दीवाली उसके लौटने की खबर मिलती है। इस गाने का वीडियो भावुक कर देने वाला है और आंखें नम कर देगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article