Mahhi Vij Trolled Social Media: माही विज (Mahhi Vij) टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है। एक्ट्रेस ने मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस को लागी तुझसे लगन शो में नाकुशा के रोल से पहचान मिली थी। इसके अलावा बालिका वधु शो में नंदिनी का रोल निभाया था। एक्ट्रेस टीवी शोज के अलावा कई रियलिटी शोज में भी नजर आई थीं। एक्टर ने नच बलिए 5 में अपने पति जय भानुशाली के साथ हिस्सा लिया था। एक्ट्रेस ने इस शो को जीता था। एक्ट्रेस हाल ही में कोरोना से संक्रमित हो गई थी। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही बताया था कि वो कोरोना निगेटिव हो गई हैं।
माही और तारा को भारती सिंह के बेटे लक्ष्य की बर्थडे पार्टी में देखा गया था। दोनों के पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में माही की 3 साल की बेटी तारा आखों में लाइनर और होठों में लिपस्टिक लगाए हुए नजर आ रही हैं।
बेटी को लिपस्टिक लगाने पर ट्रोल हुईं माही
पार्टी में माही के गोद लिए हुए बच्चे खुशी और राजवीर भी नजर आए। खुशी के चेहरे पर कोई मेकअप नहीं दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने एक्ट्रेस को छोटी बच्चे के मेकअप लगाने पर ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, आपको इतनी छोटी बच्चों को मेकअप नहीं लगाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, छोटी बच्ची को लिपस्टिक क्यों लगाई है। तीसरे यूजर ने लिखा, इतनी छोटी उम्र में बच्ची को लिपस्टिक लगाने की क्या जरूरत है। कई लोगों ने कहा कि खुद को कोविड हुआ था और सबको मास्क का ज्ञान दे रही हो और खुद नहीं लगाया है। एक यूजर ने कहा कि ये लोगों को मास्क लगाने का ज्ञान दे रही हैं। लेकिन खुद मास्क नहीं पहना है। माही विज भले इन दिनों टीवी शोज से दूर हैं लेकिन अपने बयानों की वजह से लाइम लाइट में बनी रहती हैं।
