Hina Khan and Rocky Jaiswal: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के ब्रेकअप की खबर से फैंस परेशान हो गए हैं। अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) के साथ 13 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब हिना खान उनसे अलग हो गई हैं। हिना खान और रॉकी जायसवाल की रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। अब हिना खान ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप की ओर इशारा किया है। हिना खान की ये इंस्टाग्राम स्टोरी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हिना खान के रॉकी जायसवाल के साथ ब्रेकअप (Hina Khan and Rocky Jaiswalकी वजह तो फिलहाल साफ नहीं है, लेकिन उनकी स्टोरी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिना को प्यार में धोखा मिला है।
हिना खान का टूटा दिल परेशान हुए फैंस
हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'धोखा ही एक ऐसा सच है जो हमेशा जिंदा रहता है।' इसके बाद उन्होंने दूसरी पोस्ट में लिखा,'जिसने आपको धोखा दिया है उस पर अंधा विश्वास करने के लिए खुद को कभी माफ नही करना चाहिए, कभी-कभी एक अच्छा दिल बुरी चीजों को देखने में नाकामयाब हो जाता है। हिना खान की इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। लोगों का मानना है कि हिना खान को प्यार में धोखा मिला है, जिससे वह काफी परेशान है। इस बुरे वक्त से निकलने के लिए फैंस अपनी चहेती एक्ट्रेस को हौंसला दे रहे हैं।

Hina Khan and Jocky Jaiswal

Hina Khan Break Up
क्या PR स्ट्रेटेजी तो नहीं?
इस बीच कई लोगों का यह भी मानना है कि यह एक पीआर स्ट्रेटेजी भी हो सकती है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि हिना खान ने यह पोस्ट अपने अपकमिंग शो को प्रमोट करने के लिए डाला है। हालांकि इसका जवाब तो खुद हिना खान ही दे सकती हैं।
