टीवी मसाला

शिल्पा शिंदे के झूठे यौन शोषण केस पर Rubina Dilaik-Hina Khan का तंज, गौरव-आकांक्षा के तलाक पर भी मारा ताना

Hina Khan And Rubina Dilaik Video Viral: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान और रुबीना दिलैक ने शिल्पा शिंदे पर झूठे यौन शोषण केस के लिए निशाना साधा है। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Image

हिना खान-रुबीना दिलैक ने कसा इन सितारों पर तंज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Hina Khan And Rubina Dilaik Video Viral: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान और रुबीना दिलैक ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुबीना दिलैक और हिना खान एक-दूसरे की बेस्ट फ्रेंड्स बन चुकी हैं। जल्द ही दोनों अपना एक शो लेकर आ रही हैं, जिसका नाम है 'पीओवी।' वहीं हाल ही में रुबीना दिलैक और हिना खान (Hina Khan) ने अपने शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों अपने-अपने पति के साथ बैठकर इंडस्ट्री के मुद्दे पर चर्चा करती नजर आईं। हिना खान और रुबीना दिलैक ने अपने शो के लिए शिल्पा शिंदे के झूठे यौन शोषण केस और गौरव खन्ना व आकांक्षा चमोला के तलाक का मामला उठाया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shilpa Shinde के झूठे यौन शोषण केस पर शुभांगी अत्रे ने दिया रिएक्शन, बोलीं- कानून का सम्मान...

    शिल्पा शिंदे के झूठे यौन शोषण केस पर हिना खान-रुबीना दिलैक का तंज

    शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) के झूठे यौन शोषण केस पर हिना खान और रुबीना दिलैक ने तंज कसा। हिना खान ने वीडियो में कहा, "शिल्पा शिंदे की बात को याद करते हुए हिना खान ने कहा, "उसने बिग बॉस में सबकुछ बोला कि मेरे साथ ये हुआ। मेरे साथ वो गलत हुआ, सबकुछ खराब हुआ। मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की। लेकिन क्या उसने कभी एक भी बार वापसी में ये बताया कि उसने प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन शोषण का केस किया था? क्योंकि उसे पता था कि अगर वो ये कह देती तो कभी नहीं जीतती।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बैंड बजा दिया तुमने..' Lock Upp 2 में एंट्री लेते ही गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला को मारा ताना!!

    शिल्पा शिंदे के यौन शोषण केस पर हिना-रुबीना ने कही ये बात

    शिल्पा शिंदे के यौन शोषण केस पर हिना-रुबीना ने कही ये बात

      गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला पर कसा तंज

      हिना खान (Hina Khan) के बाद रुबीना दिलैक ने पति-पत्नी के रिश्ते पर बात की। उन्होंने गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला को तंज कसते हुए कहा, "अरे कुछ लोग तो अपने आपको परफेक्ट बताते हैं। अच्छा पति, अच्छी पत्नी। अच्छे पति को ये कहते हुए सुना गया था जब उनसे पूछा गया कि आप अपनी पत्नी को क्यों हीं लेकर जा रहे तो उन्होंने कहा था, "रुबीना और अभिनव की तरह शादी की धज्जियां थोड़ी न उड़वानी है।"

      गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला पर हिना-रुबीना ने कसा तंज

      गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला पर हिना-रुबीना ने कसा तंज

      वहीं हिना खान ने भी गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "जब आकांक्षा ने सार्वजनिक किया तो बाकी चीजें सामने आनी शुरू हो गईं। ये क्या था। तुम एक साल से अलग रह रहे हो, तो पांच महीने पहले, चार महीने पहले एक-दूजे को सरप्राइज देना और यू-ट्यूब वीडियोज बनाना, ये सब क्या था?" रुबीना दिलैक ने इस बारे में आगे कहा, "अगर आप अलग रह रहे हो तो पति-पत्नी के तौर पर आपका सामने आना, ये केवल मुखौटा है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article