Shubhangi Atre On Shilpa Shinde Fake Sexual Harassment Case: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'भाभी जी घर पर है' प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ झूठा यौन शोषण केस किया था। शिल्पा शिंदे ने इस बात को खुद कबूल किया है। उनका कहना है कि वह उस वक्त जिस चीज से गुजर रही थीं, उन्हें केवल यही रास्ता नजर आया। शिल्पा शिंदे इस बात के लिए ट्रोल भी हुई थीं। लेकिन अपने फैसले पर वह अड़ी रहीं। वहीं अब शिल्पा शिंदे के झूठे यौन शोषण केस पर 'भाभी जी घर पर हैं' की दूसरी अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें कानून का सम्मान करना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे से भिड़े Akanksha-Yogesh, बेड पर फेंका पानी; बोले- सीनियर मेरे जूते के नीचे...
शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, "हमारे पास जिम्मेदारी है, क्योंकि हम जो भी कुछ कहते हैं और करते हैं, इसमें विश्वसनीयता होती है। तो मैं ये कहना चाहूंगी कि हमें कानून का सम्मान करना चाहिए बस। कोई निजी कमेंट नहीं। आप समझ सकते हैं। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें कानून का सम्मान करना चाहिए और इसका गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।"
