Lock Upp 2 Update: रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस शो में हर रोज कुछ नया देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई है। शिल्पा शिंदे ने आते ही गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा से पंगा लिया। शो में दोनों के बीच जमकर विवाद देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ आकांक्षा चमोला भी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में आकांक्षा ने ये खुलासा किया था कि वो और उनके पति गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) अब साथ नहीं है। इस बीच शो में गौरव खन्ना धांसू एंट्री लेने वाले हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे से भिड़े Akanksha-Yogesh, बेड पर फेंका पानी; बोले- सीनियर मेरे जूते के नीचे...)
गौरव खन्ना लेंगे एंट्री
लॉक अप 2 में में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। शो में एक खास मेहमान की एंट्री होने वाली है, जिसे देखकर घरवालों के साथ-साथ दर्शक भी हैरान हो जाएंगे। सामने आए वीडियो में फराह खान कहती है, 'अब सबसे मिलने आ रहे है हमारे विजिटर' इसके बाद शो में गौरव खन्ना की एंट्री होती है। वो सबसे पहले आकर आकांक्षा चमोला से मिलते हैं। गौरव कहते हैं- 'तुमने तो बैंड ही बजा दी।' इसके बाद आकांक्षा चमोला भावुक हो जाती है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। इस वीडियो को देखने के बाद अब सभी लोग अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आकांक्षा चमोला ने कही ये बात
आकांक्षा चमोला ने यह भी साफ किया था कि गौरव खन्ना और उन्होंने अलग होने का फैसला आपसी सहमति से लिया है और उनके बीच किसी तरह की कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने कहा, "यह फैसला हमने मिलकर लिया है। पिछले एक साल से हम इस बारे में सोच रहे थे। हमारे बीच कोई लड़ाई या नफरत नहीं है। आज भी हम एक-दूसरे से बात करते हैं। लेकिन हमें लगता है कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए सही जीवनसाथी नहीं हैं। हमारी जिंदगी के लक्ष्य अलग हैं, इसलिए हमने अलग होने का फैसला किया।" आकांक्षा चमोला शो में ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है। लोग उनके गेम को पसंद कर रहे हैं।
