टीवी मसाला

कानूनी पचड़े में फंसीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, इस केस में काट रहीं कोर्ट के चक्कर

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलAuthored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 7, 2022, 08:19 AM IST

Sapna Choudhary charged fraud and cheating case: सपना चौधरी लीगल केस की वजह से चर्चाओं में हैं। लखनऊ की एक अदालत से अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 और 420 के तहत आरोप लगाए हैं।

Image

sapna choudhary

Sapna Choudhary cheating case: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एकबार फिर से सुर्खियों में हैं। इस पर सपना चौधरी के चर्चाओं की वजह लीगल है। ताजा जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी और चार अन्य पर धोखाधड़ी की केस दर्ज किया गया है। साल 2018 के एक मामले को लेकर बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। लखनऊ की एक अदालत से अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 और 420 के तहत आरोप लगाए हैं। माना जा रहा है कि सपना के अलावा अन्य आरोपी जुनैद अहमद, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय हैं, ये सभी सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद थे। मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को है।

क्या है पूरा मामला

सब-इंस्पेक्टर फिरोज खान ने 14 अक्टूबर, 2018 को आशियाना पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, 13 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से सपना और अन्य कलाकारों द्वारा एक डांस इवेंट आयोजित किया गया था। रात 10 बजे तक हजारों लोगों ने प्रति व्यक्ति 300 रुपये की दर से टिकट खरीदे थे। जब उपस्थित लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तो उन्हें सूचित किया गया कि शो रद्द कर दिया गया है। कथित तौर पर टिकट का पैसा वापस नहीं किया गया और लोगों ने जगह-जगह हंगामा किया। पुलिस ने तब मामला दर्ज किया और जांच के बाद सपना और उनके साथियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब डांसर सपना चौधरी पर धोखाधड़ी और विश्वास भंग करने का आरोप लगाया गया है। 2021 में एक सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी द्वारा मामला दर्ज किया गया था, जो उनको मैनेज कर रही थीं। कंपनी ने उनके और कई अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और धन के दुरुपयोग के लिए शिकायत दर्ज की थी। एफआईआर के अनुसार सपना ने एक कलाकार बॉन्ड तोड़ा था। यह दावा किया गया था कि उसने अनुबंध की शर्तों के खिलाफ व्यावसायिक गतिविधियां कीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article