टीवी मसाला

Pranali Rathod संग रिलेशनशिप की खबरों पर Harshad Chopda ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'लोग हमें रियल लाइफ में भी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 9, 2023, 08:00 AM IST

Harshad chopra and Pranali Rathod: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर हर्षद चोपड़ा और एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी अच्छी है। अब प्रणाली राठौड़ संग रिलेशनशिप की खबरों पर हर्षद चोपड़ा ने रिएक्ट किया है।

Image

harshad chopra and pranali rathod

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रणाली राठौड़ संग रिलेशनशिप पर बोले हर्षद चोपड़ा।
  • हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है।
  • सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को अभीरा कहकर बुलाते हैं।

Harshad chopra and Pranali Rathod: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर हर्षद चोपड़ा को फैंस काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। शो टीआरपी लिस्ट में हर हफ्ते जगह बनाने में कामयाब हो जाता है। फिलहाल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा, अभिमन्यु और आरोही लीड रोल में दिख रहे हैं। जिसमें हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में दोनों ने बेस्ट जोड़ी का अवार्ड भी अपने नाम किया है। इस बीच खबर सामने आ रही थी कि दोनों एक साथ रिलेशनशिप में है, जिस पर अब हर्षद चोपड़ा ने रिएक्ट किया है।

‘ऐसा लोग चाहते हैं कि हम एक हो जाएं’

प्रणाली राठौर संग रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्ट करते हुए, हर्षद चोपड़ा ने टैली चक्कर की बताया, ‘अभी हम सभी अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं और इंडियन टेली अवार्ड्स में हमने जो ट्रॉफी जीती हैं, उससे यह साफ हो गया है कि हमें मेहनत करते रहना है।' इसके साथ ही हर्षद ने कहा, ‘मेरे और प्रणाली के बीच कुछ नहीं चल रहा है, इससे लाखों फैन्स का दिल टूट गया है और इसकी यही वजह हो सकती है क्योंकि वो अपनी फेवरेट जोड़ी को रियल लाइफ में भी साथ देखना चाहते हैं।

हर्षद से 13 साल छोटी हैं प्रणाली

रियल लाइफ में हर्षद चोपड़ा की उम्र 39 साल की है, जबकि प्रणाली राठौड़ अभी 26 साल की हैं, दोनों की उम्र में काफी बड़ा अंतर है, बावजूद इसके ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। हाल ही में अनुपमा फेम रुपाली गांगुली के बर्थडे बैश में भी दोनों एक साथ नजर आए थे। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है। फैंस दोनों को अभीरा (Abhira) कहकर बुलाते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article