बॉलीवुड

Parineeti Chopra-Raghav Chadha ने स्टेडियम पहुंचकर देखा IPL मैच, फैंस ने चिल्लाया- 'परिणीति भाभी'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 4, 2023, 08:45 AM IST

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों आप नेता राघव चड्डा संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब हाल ही में दोनों मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में एक साथ मैच देखते हुए नजर आए हैं। जिसके बाद एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप पर मोहर लग गई है।

Image

parineeti chopa and raghav chadha in ipl match

KEY HIGHLIGHTS
  • परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने एक साथ देखा IPL मैच।
  • मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में नजर आए रूमर्ड कप्पल।
  • दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: लीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का इश्क अब दुनिया के सामने आ गया है। इन दिनों दोनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा जब से एक साथ स्पॉट हुए हैं, तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। जिसके बाद अब दोनों पर क्रिकेट और इश्क का खुमार सिर चढकर बोल रहा है। दोनों ने बीती रात पंजाब बनाम मुंबई का IPL मैच स्टेडियम पहुंचकर देखा है। दोनों को स्टेडियम में एक साथ स्पॉट किया गया है। जिसके बाद वहां मौजूद लोग दोनों को टीज करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फैंस राघव चड्डा को परिणीति भाभी बोल-बोलकर टीज कर रहे हैं। आइए दोनों की फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

एक साथ देखा IPL मैच

राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा को वैसे तो कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है, खबरे यह भी हैं कि दोनों इसी 13 मई को सगाई करने वाले हैं। इस बीच अब दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बार फिर हिंट दे दी है। दोनों का एक साथ स्टेडियम पहुंचकर IPL मैच देखना, फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस मौके पर परिणीति चोपड़ा ब्लैक ड्रेस पहने हुई हैं, वहीं आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने भी ब्लैक शर्ट डाली हुई है। जिसके साथ ही टीवी पर आईपीएल मैच देख रहे, दर्शकों की नजरें क्रिकेट के साथ ही परिणीति और राघव पर भी टिकी हुई थीं।

इसी साल होगी शादी?

दावा किया जा रहा है कि परिणीति और राघव का रोका जल्द ही होने वाला है। जिसके बाद इस साल अक्टूबर के आखिर में दोनों सात फेर ले सकते है। एक सॉर्स ने अनुसार, 'परिणीति और राघव को शादी की कोई जल्दी नहीं है। दोनों इस समय अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। शादी करने से पहले वह अपने-अपने करियर को 100 प्रतिशत देना चाहते हैं।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article