टीवी मसाला

Exclusive: ‘हम कोई नहीं होते’ हर्षद-शिवांगी की दोस्ती पर सवाल उठाने वालों को Eisha Singh ने दिया जवाब

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 8, 2026, 12:43 PM IST

Eisha Singh on Harshad Chopda-Shivangi Joshi: टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह (Eisha Singh) ने हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की दोस्ती पर उठ रहे सवालों पर खुलकर अपनी बात रखी है।

Image

ईशा सिंह ने दिया ये रिएक्शन (Image Source: AI)

Eisha Singh on Harshad Chopda-Shivangi Joshi: टीवी की दुनिया में स्टार्स की दोस्ती और उनकी बॉन्डिंग अक्सर चर्चा में रहती है। खासकर जब दो कलाकार एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताते हैं, तो सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने कयास लगाने लगते हैं। कुछ ऐसा ही हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के साथ भी देखने को मिल रहा है। दोनों की दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बातें होती रहती हैं। इसी बीच ईशा सिंह (Eisha Singh) से जब हर्षद और शिवांगी की दोस्ती को लेकर लोगों के सवालों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस मामले पर अपनी राय रखी। तो चलिए जानते हैं कि TellyTalk India को दिए इंटरव्यू में ईशा सिंह ने क्या कहा है।

ईशा सिंह ने दिया ये रिएक्शन

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह ईशा सिंह का अभी हाल ही में TellyTalk India को दिया इंटरव्यू है। ईशा से जब शिवांगी और हर्षद की दोस्ती पर लोगों के सवालों के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, 'ये तो कुछ नया नहीं है ना। सवाल तो हर बार उठते हैं और हर किसी पर उठते हैं। मुझे लगता है जब दो लोगों को कोई दिक्कत नहीं है, जब दोनों को अपनी इक्वेशन पता है, तो हम कोई नहीं होते उन पर सवाल उठाने वाले।' ईशा सिंह का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

ईशा सिंह ने श्रेया कालरा के लॉक अप 2 जीतने पर कही ये बात

ईशा सिंह ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'श्रेया जीतीं और मैं उन्हें बहुत प्यार और बधाई देती हूं। मुझे लगता है वे पूरी तरह हकदार हैं। उनका गेमप्ले अच्छा था।' ईशा सिंह के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article