टीवी मसाला

पति हिमांशु मल्होत्रा संग तलाक की खबरों पर फूटा Amruta Khanvilkar का गुस्सा, लीगल एक्शन लेने की दी धमकी

Amruta Khanvilkar On Divorce News: अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होात्रा के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। अब अमृता ने तलाक की रिपोर्ट्स पर रिएक्ट किया है और गुस्सा जाहिर किया है।

Image

amruta khanvilkar himanshu malhotra (photo credit-instagram)

Amruta Khanvilkar On Divorce News: टीवी एक्ट्रेस अमृता खानविलकर (Amruta Khanvilkar) और एक्टर हिमांशु मल्होत्रा (Himanshu Malhotra) का रिश्ता बीते दिनों अचानक की लाइमलाइट में आ गया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमृता और हिमांशु के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों जल्द ही तलाक ले सकते हैं। इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि अमृता और हिमांशु काफी समय अलग अलग रह रहे हैं। दोनों बस मीडिया और विवाद से अपने रिश्ते को सच्चाई को बचाना चाहते हैं, लेकिन इन तमाम खबरों पर अब अमृता खानविलकर का रिएक्शन आया है और उन्होंने गुस्से में लीगल एक्शन लेने की धमकी दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को गिरफ्तार करेगी गिरफ्तार, अभिरा और मुक्ति का रास्ता रोकेगा शराबी इंसान

    अमृता खानविलकर ने तलाक पर किया रिएक्ट

    अमृता खानविलकर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति हिमांशु मल्होत्रा के तलाक की खबरों पर गुस्से में एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है, जो उनकी लीगल टीम की तरफ से किया गया है। इस पोस्ट में लीगल एक्शन लेने की धमकी एक्ट्रेस ने दी है। अमृता के पोस्ट में लिखा है, 'आधिकारिक कानूनी बयान... 10 अगस्त 2026 से लागू... यह हमे पता चला है कि कुछ ऑनलाइन, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरफ से अमृता खानविलकर और उनकी प्राइवेट लाइफ से जुड़ी ऐसी सामग्री प्रसारित किए जा रहे हैं, जो निराधार, मानहानिकारक और उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन करने वाली है। हालांकि, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान किया जाता है, लेकिन अमृता खानविलकर के संबंध में मानहानिकारक बयान, अफवाहें, झूठे आरोप या भ्रामक जानकारी छापने, पोस्ट करने के लिए ऐसी आजादी के किसी भी दुरुपयोग को गंभीरता से लिया जाएगा। लागू कानून के अनुसार, ऐसी सामग्री को बनाने, प्रकाशित करने, प्रसारित करने या शेयर करने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों, संस्थाओं या संगठनों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। उचित कानूनी उपाय के लिए ऐसे सभी मामलों की निगरानी और रिकॉर्ड किया जा रहा है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगी इन 12 सेलिब्रिटीज की धांसू एंट्री, Jennifer Winget का सामने आया प्रोमो?

      कब हुई थी अमृता और हिमांशु की शादी

      बता दें कि अमृता खानविलकर और हिमांशु शुक्ला टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। दोनों ने एक साथ कई रियलिटी शोज किए हैं और इसी वजह से फैंस दोनों को एक साथ फसंद करते हैं। अमृता और हिमांशु ने एक दूसरे के लगभग 10 साल डेट किया और फिर दोनों ने साल 2015 में शादी रचाई थी। हालांकि, दोनों के चलाक की अचानक सामने आई खबरों ने फैंस को हैरान का दिया था, लेकिन अब फैंस खुश हैं कि कपल के बीच सब कुछ ठीक है
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article