टीवी मसाला

Ghum hai kisikey pyaar meiin: ViRakhi के मिलन से बेहद खफा हैं SaiRat फैंस, शो देखना बंद करने की दे डाली धमकी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 12:38 PM IST

स्टार प्लस का बेहद चर्चित शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ लगातार दर्शकों की नकारात्मक टिप्पणियों का शिकार हो रहा है। शो में विराट और पत्रलेखा को जोड़ी के रूप में दिखाया जा रहा है जबकि फैंस चाहते हैं विराट और सई की जोड़ी बनाई जाए।

Image

Ghum hai kisikey pyaar meiin: ViRakhi के मिलन से बेहद खफा हैं SaiRat फैंस, शो देखना बंद करने की दे डाली धमकी

Ghum hai kisikey pyaar meiin: स्टार प्लस का बेहद चर्चित शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ लगातार दर्शकों की नकारात्मक टिप्पणियों का शिकार हो रहा है। इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि, शो के बदलते ट्रैक को देखकर दर्शक कितने नाखुश हैं। दरअसल शो में इन दिनों विराट और पाखी के रिश्तें की नजदीकियों पर फोकस किया जा रहा है। जिस वजह से सई के किरदार को साइडलाइन करने की नौबत आ गई है। इसी बात को देखते हुए SaiRat फैंस को काफी धक्का लगा है।

सई और विराट के पुनर्मिलन की उम्मीद रखने वाले दर्शक, शो में आए इस नए मोड़ से बेहद खफा हैं। इसी वजह से विराट चौहान के किरदार को लेकर दर्शक पब्लिकली खूब नाराजगी जता रहे हैं। बता दें कि इन दिनों विराट ने सई पर एक बहुत ही गंभीर इल्जाम लगाया था, जो इन आलोचनाओं का कारण है। उसने सई पर आरोप लगाया है कि उसकी कोख में जो बच्चा पल रहा है, वो किसी और आदमी का है। और सई उसके साथ बहुत खुशी से रह रही है, जबकि दूसरी तरफ विराट भी यही सब कर रहा है। विराट को अभी तक पता नहीं है कि वो बच्चा उसी का है।

इसी वजह से दर्शकों के मन में विराट का किरदार एक विलेन के किरदार जैसा बनता जा रहा है। कई लोगों ने ट्विटर पर इससे जुड़े ट्वीट किए और दावा किया कि कैसे विराट इस दुनिया का सबसे बुरा पति है। जो खुद गलत होते हुए भी, अपनी बेगुनाह पत्नी पर इतने गंदे इल्जाम लगा रहा है।

फैंस का धैर्य हुआ खत्म

शो की लगातार उलझती कहानी को देखते हुए, दर्शक इंटरेस्ट और धैर्य दोनों ही खोते जा रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि या तो शो के निर्माता कहानी में सई और विराट को दोबारा एक करें। या फिर वे तुरंत शो देखना बंद करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। लोगों ने तो चैनल तक को बुरा भला कह दिया कि कैसे इस तरह की कहानी दिखाई जा रही है। जहां औरतों को सही होने पर भी ताने सुनने को मिल रहे हैं और इतना अन्याय सहना पड़ रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article