Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। विनायक और सवि मिलकर विराट और पाखी की एनिवर्सरी मनाएंगे। यह देखकर सई परेशान हो जाएगी और उसका दिल टूट जाएगा। हालांकि फैंस इस ट्रैक से नाखुश हैं। फैंस चाहते हैं कि मेकर्स सई और विराट को एक फ्रेम में दिखाएं लेकिन मेकर्स पाखी के साथ विराट को दिखा रहे हैं।
अभी तक आपने देखा कि सई विराट और पाखी के बेटे विनायक का इलाज कर रही है। उसके इलाज से विनायक को फायदा पहुंच रहा है। विनायक ने फुटबॉल को किक मारी जिसे देखकर विराट की आंखें नम हो गईं और उसने शुक्रिया अदा करने के लिए सई का हाथ थाम लिया। इसके बाद उसकी नजर सई की खाली उंगली पर गई तो उसे याद आया कि सई ने उसकी दी हुई अंगूठी बेच दी।
वहीं दूसरी तरफ पत्रलेखा ने विराट से कहा कि उसे सब कुछ मंजूर है केवल इस्तेमाल होना नहीं। पत्रलेखा ने साफ कर दिया कि वह सई को जलाने के लिए उसका इस्तेमाल ना करे। विराट ने पाखी से कहा कि वह ऐसा नहीं कर रहा है। वहीं विनायक ये बात जानता है कि उसके इलाज की वजह से उनके मां बाप यानी विराट-पाखी खुद के लिए वक्त नहीं निकाल पाते हैं।
ऐसे में पत्रलेखा और विराट को करीब लाने के लिए उसने स्पेशल प्लान बनाया है। विनायक ने सवि के साथ मिलकर पाखी और विराट की एनिवर्सरी प्लान किया है। यहां वह दोनों से प्यार का इजहार करने के लिए कहेंगे। इस दौरान सवि धोखे से फोन करके सई को वहां बुला लेगी। जब सई वहां पहुंचेगी तो देखेगी कि विराट ने पाखी का हाथ थाम रखा है। यह देखकर वह बुरी तरह टूट जाएगी।
