टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को पूरे हुए 2 साल, फैन्स ऐसे दे रहे सई को बधाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 05:18 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin completes 2 years: ​गुम है किसी के प्यार में आ रहे, ट्विस्ट और टर्न से लेकर दर्शकों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है। शो के अभिनेताओं की केमिस्ट्री गुम है किसी के प्यार में को खूब इंट्रेस्टिंग बना रही है।

Image

sai virat

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में इस समय सबसे बड़े टीवी शो में से एक है। यह टीआरपी चार्ट और दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। सई, विराट और पाखी हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। हर तरफ आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। आज शो को रिलीज के दो साल पूरे हो गए हैं। 5 अक्टूबर 2020 को, गुम है किसी के प्यार में स्टार प्लस पर प्रसारित होना शुरू हुआ था और तब से इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

गुम है किसी के प्यार में आ रहे, ट्विस्ट और टर्न से लेकर दर्शकों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है। शो के अभिनेताओं की केमिस्ट्री गुम है किसी के प्यार में को खूब इंट्रेस्टिंग बना रही है। कई कारणों से ये शो मनोरंजन जगत में सुर्खियां बटोर रहा है। आज जैसे ही शो के दो साल पूरे हो गए हैं, आयशा सिंह के प्रशंसक उनके पसंदीदा सई जोशी की यात्रा का जश्न मना रहे हैं।

मौजूदा ट्रैक की बात करें तो सई एक बार फिर चव्हाण परिवार से जुड़ गई हैं, लेकिन इस बार वह इसे प्रोफेशनल रख रही हैं। विनायक के इलाज के लिए उसने केवल विराट और पाखी के संपर्क में रहने का फैसला किया है। लेकिन, निश्चित रूप से अतीत उसे सता रहा है और इसीलिए हमें शो में बहुत सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है।

हाल के एपिसोड में आयशा सिंह के अभिनय को सभी खूब पसंद कर रहे हैं। उनके प्रशंसक यह जानने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं कि आने वाले एपिसोड में उनके लिए क्या सीन रखा गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article