Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major twist: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी इन दिनों काफी रोमांचक हो रही है और दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ना ना करते हुए विराट की लाइफ में सई की एंट्री हो गई है। सौतन पाखी के मनाने पर सई उसके बेटे विनायक के इलाज के लिए नागपुर आई है। पत्रलेखा (पाखी) के अलावा कोई नहीं चाहता था कि सई नागपुर आए और विनायक का इलाज करे लेकिन पत्रलेखा ने सई से उसके बेटे का इलाज करने की गुहार लगाई तो सई नागपुर चली आई।
यहां आकर भी सई को जलील होना पड़ेगा। अपनी आंखों के सामने सई को जिंदा देखकर अश्विनी (सई की सास) पहले तो खुशी जताएगी लेकिन उसे वो सब याद आ जाएगा जो सई ने उनके साथ किया था। सई घर से चली गई थी तो विराट की हालत कैसी हो गई थी। लोगों ने उसे मरा हुआ समझ लिया था लेकिन वो जिंदा थी और वर्षों तक अपने परिवार से दूर रही। अस्पताल में सबके सामने अश्विनी सई को जलील करेगी। वह सई से कहती है कि अच्छा हुआ तुम्हारी आई तुम्हें जन्म देते ही चल बसीं, वरना तुम्हें देखकर हजारों मौत मरती कि उसने ऐसी लड़की को जन्म दिया है।
वह कहती है कि जिस सई को मैंने बेटी माना उसने मेरे ही बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी। हालांकि पत्रलेखा उसका बचाव करेगी और कहेगी कि विनायक की सही होने की उम्मीद केवल सई है। दूसरी तरफ सई का एक्स हसबैंड विराट विनायक को लंदन ले जाने की तैयारी में है लेकिन पत्रलेखा चाहती है कि सई उसका इलाज करे। वह अपने बेटे के लिए टिकट बुक कर लेता है, साथ ही वहां के डॉक्टर से भी बातचीत कर लेता है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट सई को विनायक का इलाज करने देगा।
सई को इलाज की फीस देगा विराट
आने वाले एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। विराट सई से विनायक का इलाज कराने के बदले उसे एक डॉक्टर की तरह फीस देगा। वह सई को एक चेक देगा और यह बात सई को चुभ जाएगी। वह अस्पताल में सबके सामने चेक फाड़ देगी और वहां से चली जाएगी।
