Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी अब करवट लेने वाली है। शो में आप देखेंगे कि सई विराट की जिंदगी और चव्हाण परिवार में वापस आने वाली है। पत्रलेखा के अलावा कोई नहीं चाहता था कि सई नागपुर आए। पत्रलेखा चाहती है कि सई उसके बेटे विनायक का इलाज करे लेकिन विराट उसे लंदन ले जाना चाहता है।
'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया गया था कि सई नागपुर हॉस्पिटल पहुंचती है, लेकिन वहां उसे देखकर अश्विनी का खून खौल जाता है। अश्विनी अस्पताल में सई को खरी खोटी सुनाती है और विराट भी उसे वहां से चले जाने को कह देता है। इसके बाद हद तो तक हो जाती है जब विराट सई को उसकी फीस और आने जाने के खर्च का चेक सौंप देता है।
सई सबके सामने चेक को फाड़ देती है और कहती है कि दुनिया में वो नोट ही नहीं बने जो सई जोशी के फैसले को बदल सकें। इसके बाद सई वहां से चली जाती है। सई के जाने के बाद पत्रलेखा विराट को समझाती है कि सई उम्मीद की रोशनी है। विराट को जब बात समझ आती है तो सई नागपुर से निकल गई होती है। इसके बाद विराट उसे रास्ते में जाकर रोकता है और साथ चलने के लिए घुटने टेक देता है।
वह सई से माफी मांगता है और विनायक का इलाज करने के लिए कहता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सई विराट की कही बातें भुलाकर उसके साथ नागपुर चलने को तैयार होगी या अपने अपमान को ध्यान में रखकर नागपुर जाने से मना कर देगी। अब सई नागपुर गई तो वह विराट की जिंदगी में कदम रखेगी।
