टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सई नहीं इस शख्स ने उठाया विनायक के अडाॅप्शन के राज से पर्दा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 09:01 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode: छोटे पर्दे के पाॅपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में ‌की कहानी में बेहद रोचक ट्विस्ट देखा जा सकता है। आने वाले एपिसोड में अब यह पता चलने वाला है कि आखिर विनायक के अडाॅप्शन के सच से पर्दा किसने हटाया था।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode Update

KEY HIGHLIGHTS
  • गुम है किसी के प्यार में आएगा ट्विस्ट।
  • सई से नाराज हैं विराट और पाखी।
  • सई ने नहीं बताया है विनायक का राज।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode 14 October 2022: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) एक से बढ़कर एक ट्विस्ट आने वाले हैं जो इस सीरियल की कहानी में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे। आयशा सिंह (Ayesha Singh), नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा भट्ट (Aishwarya Sharma Bhatt) के इस शो में अब तक देखा गया कि विराट और पाखी की शादी की सालगिरह के दौरान चव्हाण परिवार में रौनक छाई हुई थी इसी बीच घर में ‌सई अपने कदम रखती है जिसकी वजह से हर कोई दंग रह जाता है। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि विनायक को जल्द ही यह पता चल जाएगा कि उसे अडाॅप्ट किया गया है।

आने वाले एपिसोड्स (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) में देखा जाएगा कि विनायक को यह पता चल जाएगा कि वह विराट और पाखी का बेटा नहीं है। बल्कि उसे अनाथालय से अडॉप्ट किया गया है। जैसे ही विनायक को इसके बारे में पता चलेगा ‌वैसे ही उसे बहुत बड़ा झटका लगेगा। आखिर किसी भी बच्चे के लिए यह एक बहुत बड़ा सदमा होता है जब उसे पता चलता है कि उसके माता-पिता उसके असली मां-बाप नहीं हैं। यह सच जानने के बाद विनायक गुम हो‌ जाएगा। ऐसे में जब विराट और पाखी को विनायक के गुम होने की बात पता चलेगी तब वह‌ सई को‌ इसका जिम्मेदार ठहराएंगे।

जैसे ही विराट और पाखी को‌ यह पता चलेगा कि विनायक के सामने उसके अडॉप्शन के सच से पर्दा हट गया है और वह‌ गायब हो गया है, तो‌ वह अपने बेटे के लिए बहुत परेशान हो जाएंगे। ऐसे में वह इन सबका जिम्मेदार सई को बताएंगे। जिसकी वजह से सई को लेकर विराट और पाखी की नफरत और बढ़ जाएगी। लेकिन बाद में सब को यह पता चलेगा कि सई नहीं बल्कि विनायक के सच से पर्दा हटाने वाली ऊशा थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article