टीवी मसाला

KBC Juniors Registration: 'केबीसी जूनियर्स' के रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रहा आवेदन करने और हॉट सीट तक पहुंचने का तरीका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 06:42 AM IST

KBC Juniors Registration 2022: 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के बाद 'केबीसी जूनियर्स 2022' शुरू होने जा रहा है। 13 अक्टूबर से इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। यहां जानें क्या है अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का पूरा तरीका।

Image

KBC Juniors Registration: 'केबीसी जूनियर्स' के रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रहा आवेदन करने और हॉट सीट तक पहुंचने का तरीका

KBC Juniors Registration 2022: 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14 वां सीजन इन दिनों सोनी चैनल पर प्रसारित हो रहा है। अमिताभ बच्चन इस शो को होस्ट करते हैं। यह शो लोगों के सपनों को पूरा करने वाला शो है और अब तक हजारों लोगों के दुख दर्द दूर कर चुका है। 14वां सीजन भी अब रोमांचक मोड़ पर है। हाल ही में शाश्वत गोयल यहां से 75 लाख रुपये जीतकर गए हैं।

अब 'केबीसी जूनियर्स 2022' शुरू होने जा रहा है और बच्चों को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलने वाला है। 13 अक्टूबर से इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का पूरा तरीका क्या है। साथ ही ये भी जानें कि रजिस्ट्रर कैसे करना है, कितनी उम्र तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं और सवाल क्या हैं। ध्यान रखें 'केबीसी जूनियर्स' के लिए रजिस्टर के लिए बच्चा भारतीय नागरिक होना चाहिए। उसके पास आधार कार्ड, रेडिडेंशल प्रूफ और जन्म प्रमाण पत्र जैसी डॉक्युमेंट होने चाहिए।

कर्स ने 'केबीसी जूनियर्स' का ऐलान कर दिया है। साथ ही इसमें आने का मौका कैसे मिलेगा, इसके बारे में होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो में समझाया है। केबीसी जूनियर्स में शामिल होने के लिए हर रोज पूछे गए सवाल का सही जवाब देना होगा। 13 अक्टूबर का सवाल पूछा जा चुका है। इस सवाल का सही जवाब आज यानी 13 अक्टूबर को रात 9 बजे तक भेजना है। KBC Juniors के रजिस्ट्रेशन 17 अक्टूबर तक चलेंगे।

ये रहा आज का सवाल:

हाइड्रोजन के अलावा, कौन सा तत्व पानी की रासायनिक संरचना बनाता है? इसके विकल्प है- A) ऑक्सीजन B) नाइट्रोजन C) कार्बन D) कॉपर। इस सवाल का जवाब देने के लिए सबसे पहले सोनी लिव एप पर जाकर रजिस्टर करना होगा। केबीसी जूनियर के लिए 8 से 16 साल के बच्चे रजिस्टर कर सकते हैं। इस राउंड में सिलेक्ट होने पर केबीसी की टीम 15 दिन में संपर्क करेगी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article