टीवी मसाला

KBC 14 Written Update: तीन लाख 20 हजार नहीं जीत सके अमित सिन्हा, जानते थे इस सवाल का सही जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 01:59 AM IST

KBC 14 13 Oct 2022 Episode Written Update: कौन बनेगा करोड़पति 14 में गुरुवार 13 अक्टूबर को हॉटसीट पर दो कंटेस्टेंट्स बैठे। रोलओवर कंटेस्टेंट स्नेहा चौहान तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर वापस लौटी। वहीं, दूसरे कंटेस्टेंट अमित सिन्हा ने एक लाख 60 रुपए जीतकर गेम क्विट कर दिया।

Image

KBC 14

KEY HIGHLIGHTS
  • केबीसी 14 में गुरुवार को हॉटसीट पर दो कंटेस्टेंट्स बैठे थे।
  • स्नेहा चौहान तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर गईं।
  • अमित सिन्हा एक लाख 60 हजार रुपए जीतकर गए।

Kaun Banega Crorepati 14 Episode 50 Written Update: कौन बनेगा करोड़पति 14 में गुरुवार 13 अक्टूबर को हॉटसीट पर दो कंटेस्टेंट बैठे थे। बुधवार की रोल ओवर कंटेस्टेंट स्नेहा चौहान तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर वापस लौटी। उन्होंने वीडियो कॉल ए फ्रेंड लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। उनके दोस्त ने गलत जवाब दिया। स्नेहा के जाने के बाद अमित सिन्हा हॉटसीट पर बैठे। अमित शो से एक लाख 60 हजार रुपए जीतकर वापस लौटे। तीन लाख 20 हजार रुपए के सवाल में उन्होंने क्विट कर दिया। हालांकि, उन्हें सवाल का जवाब पता था।

स्नेहा चौहान छह लाख 40 हजार रुपए जीत चुकी थीं। उनसे 12वां प्रश्न 12 लाख 50 हजार 50 हजार रुपए का सवाल पूछा- 'किस भारोत्तोलक ने विश्व चैंपियनशिप में सात रजत पदक जीते हैं? सवाल के चार ऑप्शन थे a. कर्णम मल्लेश्वरी b.कुंजरानी देवी c.मीराबाई चानू d.सनमचा चानू। अमिता ने अपनी दूसरी लाइफलाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड का इस्तेमाल किया। उनके दोस्त ने c मीराबाई चानू ऑप्शन बताया। ये गलत जवाब था। इसका सही जवाब था b कुंजरानी देवी।

Kaun Banega Crorepati 14

Kaun Banega Crorepati 14

इस सवाल पर छोड़ा गेम

स्नेहा चौहान के जाने के बाद अमित सिन्हा हॉटसीट पर बैठे थे। उन्होंने नौ सवालों का सही जवाब देकर एक लाख 60 हजार रुपए जीत लिए थे। तीन लाख 20 हजार रुपए के लिए 10वां सवाल था- वाराणसी में इनमें से किस घाट का नाम वहां गंगा से मिलने वाली एक नदी के नाम से मिलता है? इस सवाल के चार ऑप्शन था- a.अस्सी घाट b.तुलसी घाट c.ललिता घाट d.राज घाट। अमित सिन्हा की तीनों लाइफलाइन खत्म हो गई थी। इसके बाद उन्होंने आखिरी वक्त में गेम क्विट करने का फैसला किया।

KBC-Questions-2

Kaun Banega Crorepati

अमिताभ बच्चन ने इस दौरान अपने स्कूल टाइम का एक किस्सा भी शेयर किया। अमिताभ बच्चन ने बताया कि नैनीताल स्थित अपने स्कूल में स्विमिंग पूल बनाने के लिए पहाड़ को खोदा था।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article