टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'पाखी' ने कहा शो को अलविदा! TRP को लगेगा बड़ा झटका?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 1, 2023, 11:14 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा को फैंस काफी पसंद करते हैं। टीवी सीरियल में भी उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की जाती है। हालांकि अब खबर सामने आ रही हैं कि उन्होंने शो छोड़ने का फैसला कर लिया है।

Image

aishwarya sharma quits ghum hai kisi ke pyar mein

KEY HIGHLIGHTS
  • गुम हैं किसी के प्यार में एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा शो छोड़ने वाली हैं।
  • एक्ट्रेस सीरियल में पाखी के रोल में नजर आती हैं।
  • ऐश्वर्या शर्मा को फैंस काफी पसंद करते हैं।

Aishwarya Sharma quits Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) बीते काफी समय से टीआरपी चार्ट में नंबर वन पोजिशन पर बना हुआ है। फैंस इस टीवी सीरियल को काफी पसंद करते हैं। हालांकि अब गुम हैं किसी के प्यार में टीवी सीरियल के फैंस के लिए हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीरियल में 'पाखी' का किरदार निभाने वालीं ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। पाखी के किरदार को फैंस काफी पसंद करते हैं, इस वजह से ऐश्वर्या के शो छोड़ने की खबर से फैंस काफी शॉक में हैं। खबरों के अनुसार ऐश्वर्या ने अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग भी पूरी कर ली है।

शो से बाहर हुंई ऐश्वर्या शर्मा

टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर भी काफी अधिक है, फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। अब 'इंडिया फोरम' की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या शर्मा 'गुम हैं किसी के प्यार में' सीरियल को छोड़ दिया है। इसके साथ ही खबर सामने आ रही है कि ऐश्वर्या ने अपने आखिरी एपिसोड के लिए शूटिंग भी पूरी कर ली है। इस खबर के सामने आते हैं फैंस को काफी हैरानी हुई है। उम्मीद यही है कि मेकर्स ने ऐश्वर्या को बाहर करने का फैसला सीरियल में एक बड़ा ट्विस्ट लाने के लिए लिया है। इस बीच ना ही मेकर्स और ना ही ऐश्वर्या की तरह से इस खबर की पुष्टि की गई है।

शो की TRP को लगेगा झटका?

इस बीच सोशल मीडिया पर कई फैंस का मानना है कि ऐश्वर्या शर्मा के शो छोड़ने के बाद शो की टीआपी को तगड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि फैंस ऐश्वर्या को पाखी के रोल में काफी पसंद करते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article