बॉलीवुड

Entertainment News 29th April 2023: माता सीता के रोल में कृति को देख फैंस हुए इंप्रेस, पोन्नियिन सेल्वन 2 ने की बंपर ओपनिंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 29, 2023, 02:55 PM IST

Entertainment News 29th April 2023: मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। पोन्नियिन सेल्वन 2 को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली है। सीता नवमी के मौके पर आदिपुरुष के मेकर्स ने कृति सेनन का मोशन पोस्टर शेयर किया है। आइए मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

entertainment news (credit pic: instagram)

Entertainment News 29th April 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी धमाकेदार रहा। सिनेमाघरों में ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन -2 अच्छा बिजनेस कर रही है। आदिपुरुष के मेकर्स ने सीता नवमी पर कृति सेनन का मोशन पोस्टर शेयर किया है। बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है। जॉन अब्राहम धूम 3 में नजर आएंगे। गौतम गुलाटी करना चाहते थे बिग बॉस ओटीटी को होस्ट। आइए बिना देर किए जानते हैं आज दिन भर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में।

आदिपुरुष के मेकर्स ने सीता नवमी के खास मौके पर मोशन पोस्टर शेयर किया है। मोशन पोस्टर में एक्ट्रेस माता सीता के रोल में नजर आएगी। माता सीता के किरदार में कृति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। माता सीता के रोल में कृति को देखकर फैंस काफी इंप्रेस हो गए। सोशल मीडिया पर कृति का मोशन पोस्टर छाया हुआ है। आदिपुरुष इस साल 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

निर्देशक मणीरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पोन्नियिन सेल्वन ने अपने फर्स्ट डे पर बंपर ओपनिंग की। फिल्म ने पहले दिन 32 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म की कहानी चोला सम्राज्य पर आधारित है। दर्शक लंबे समय से पोन्नियिन सेल्वन के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, चियान विक्रम समेत कई कलाकार मौजूद है।

किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है। आठवें दिन की कमाई का आकंड़ा सामने आ गया है। फिल्म ने 8वें दिन मात्र 2 करोड़ का बिजनेस किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को ऑडियंस नहीं मिल रही है। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा देगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने अभी तक 92 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

बिग बॉस ओटीटी होस्ट करना चाहते थे गौतम गुलाटी

गौतम गुलाटी एमटीवी रोडिज के नए सीजन में गैंग लीडर की भूमिका में नजर आएंगे। एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर ने बताया कि एमटीवी रोडिज का हिस्सा बनकर बेहद खुश है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि वो बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करना चाहते थे।

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स ने इस शो के लिए शीजान खान को अप्रोच किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक्टर ने शो के लिए देश से बाहर जाने की कोर्ट से परमिशन मांगी है। इस मामले में एक्टर ने अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। एक्टर की जिंदगी 4 महीने फिर से पटरी पर वापस लौट रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article