टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: सवि करेगी आयुष का पर्दाफाश, शो में आएगा धांसू ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 21, 2023, 11:38 AM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। ईशान को समझ आ जाएगा कि सवि अच्छी लड़की है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवि और ईशान अपनी दोस्ती की नई शुरुआत करेंगे।

Image

Ghkkpm Spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। शो में जेनरेशन लीप आने के बाद मेकर्स शो की टीआरपी को टॉप पर बनाए रखने के लिए आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। शो में ईशान और सवि की तीखी नोकझोंक दर्शकों को पसंद आ रही हैं। ईशान के सामने सवि की सच्चाई सामने आ गई है। वो सवि को न्याय दिलाना चाहता है। लेकिन परिवार के खिलाफ नहीं जाना चाहता है।

ईशान घरवालों से कहता है कि ये तो गलत है कि हम आयुष को इसलिए सजा न दे कि वो बड़े घर से है। इससे हमारे कॉलेज की भी बदनामी होगी। यशवंत राव इस बात को तैयार नहीं होते है। वो सवि को डारने के लिए गुंडे भेजते हैं। सवि गुंडे से नहीं डरती है और अपना केस वापस लेने से मना कर देती है।

सवि करेगी आयुष का पर्दाफाश

सवि बोर्ड मीटिंग में आयुष के मुंह से सच निकलवा लेती है। आयुष अपने मुंह से सबके सामने कबूल कर लेता है कि उसने सवि के साथ बदतमीजी की थी। सवि ने उसे चाटा मारा था। आयुष जानता है कि इस वजह से उसे किसी कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलेगा। वो सवि से माफी मांगता है। वो सवि से कहता है कि इस वजह से उसका करियर बर्बाद हो जाएगा। इतना ही नहीं वो खुलासा करता है कि इसके पीछे ध्रुवा है। उसी ने उसे उकसाया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article