Ghoomer Box Office Collection Day 3: अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की स्पोर्ट्स ड्रामा घूमर 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अभिषेक के साथ सैयामी खेर, शाबाना आजमी और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की दमदार कहानी होने के बावजूद थिएटर्स खाली है। फिल्म को क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है। फिल्म ने तीसरे दिन ठीक-ठाक कमाई की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 85 लाख की कमाई की थी।
फिल्म को मिले अच्छे रिव्यू का फायदा वीकेंड पर देखने को मिला। शनिवार को सिनेमाघरों में 29 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट थी। फिल्म ने दूसरे दिन 1. 1 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने तीसरे दिन 1.5 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने कुल मिलाकर 3. 45 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को गदर 2 और ओएमजी 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है। दोनों फिल्में 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। गदर 2 ने 400 करोड़ की कमाई कर ली है।
घूमर की कहानी
अभिषेक बच्चन फिल्म में कोच की भूमिका में है। सैयामी खेर ने पैरा एथलिट का रोल प्ले किया है। सैयामी ने घूमर से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया है। सैयामी ने फिल्म के निर्देशक आर बाल्की को धन्यवाद दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लंबा- चौड़ा नोट लिखा है।
