Niyati Joshi On Shivangi Joshi-Shilpa Shinde: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे के बीच 36 का आंकड़ा देखने के लिए मिल रहा है। शिल्पा शिंदे ने आते ही शिवांगी जोशी को टारगेट करना शुरू कर दिया था। वह शिवांगी और हर्षद की पीठ पीछे काफी बातें कर चुकी हैं और शिवांगी भी शिल्पा की हर बात का जवाब दे रही हैं, जिस वजह से शो में दोनों के बीच काफी लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। फैंस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) का सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन अब शिवांगी के सपोर्ट में एक्ट्रेस नियति जोशी आई हैं, जो ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवांगी की सास के रोल में नजर आई थीं। नियति ने शिवांगी का सपोर्ट किया और शिल्पा को लताड़ लगाई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 2 साल के लीप के साथ शो में होगी इन 4 एक्टर्स की एंट्री, छप्पड़फाड़ मिलेगी TRP)
टीवी मसाला
Lock Upp 2: 'मैं उसकी जगह होती ना...', शिल्पा शिंदे पर फूटा Shivangi Joshi की को-एक्ट्रेस का गुस्सा, निकाली भड़ास
- Authored by: कविता
- Updated Jul 24, 2026, 03:16 PM IST
