टीवी मसाला

छात्रों के लिए एक साथ सितारों ने की पोस्ट तो जन्नत जुबैर ने कसा तंज, बोलीं- अंतरात्मा एक ही दिन में जाग गई...

Jannat Zubair Slams Celebrities Post Over Students: छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बीते दिन बॉलीवुड के कई सितारों ने पोस्ट साझा की। इस बात पर अब जन्नत जुबैर ने तंज कसा है।

Image

Jannat Zubair ने स्टार्स पर उठाया सवाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, एक्स)

Jannat Zubair Slams Celebrities Post Over Students: नई दिल्ली सहित देश के कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। छात्रों ने बेहदतर शिक्षा व्यवस्था की मांग की, साथ ही नीट पेपर लीक के खिलाफ भी आवाज उठाई है। छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बीते दिन कई बॉलीवुड और अन्य सितारों ने पोस्ट साझा की और उन्हें अपना समर्थन दिया। करीना कपूर से लेकर सारा अली खान और अनन्या पांडे ने भी बीते दिन ही पोस्ट साझा की। लेकिन अब स्टार्स की इस टाइमिंग पर टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने तंज कसा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की, जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा कि अचानक से सबकी अंतरात्मा एक ही दिन में जाग गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रदर्शन पर PM मोदी के रिएक्शन के बाद अब Rupali Ganguly ने किया ट्वीट, बोलीं- बातचीत से समाधान...

    जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने अपनी पोस्ट में छात्रों के समर्थन में आए स्टार्स की टाइमिंग पर सवाल उठाया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "यह कितना हास्यास्पद है कि अचानक एक ही दिन में सबकी अंतरात्मा जाग गई। विरोध प्रदर्शन एक महीने से भी ज्यादा समय से चल रहा है। छात्र और प्रदर्शनकारी कल से ही तकलीफ नहीं झेल रहे हैं। दिलचस्प है कि सहानुभूति भी सबको एक साथ ही महसूस होने लगी।" जन्नत जुबैर की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे Rajat Dalal, जंतर-मंतर पहुंच सबके साथ किया प्रदर्शन
    Jannat Zubair ने स्टार्स की पोस्ट पर उठाया सवाल

    Jannat Zubair ने स्टार्स की पोस्ट पर उठाया सवाल

      बता दें कि टीवी के कई स्टार्स ने भी छात्रों का समर्थन किया। हिना खान से लेकर करण कुंद्रा जैसे कई सितारों ने छात्रों को सुने जाने की मांग की। वहीं दूसरी ओर सेहबान अजीम और आयशा खान जैसे स्टार्स ने दिल्ली व मुंबई की सड़कों पर आकर छात्रों के साथ उनके हक में प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, सेहबान अजीम ने बताया था कि छात्रों के साथ प्रदर्शन के दौरान उन्हें दिल्ली पुलिस की लाठियां भी पड़ीं। इससे इतर एल्विश यादव ने व्लॉग साझा कर प्रधानमंत्री मोदी से छात्रों को समर्थन देने की अपील की।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article