टीवी मसाला

गुम है किसी के प्यार में अश्विनी बनेगी विराट- सई के प्यार की दुश्मन, भड़के Sairat फैंस ने लगाई मेकर्स की क्लास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 1, 2023, 02:46 PM IST

टीवी का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में(Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) कहानी का प्लॉट बदलने वाला है। सई और विराट को एक करने के लिए भवानी देवी और सवि ने मिलाया हाथ। वहीं, शो के अपकमिंग एपिसोड में विराट की मां अश्विनी सैराट के प्यार की दुश्मन बन जाएगी।

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में पाखी विराट की मां से अपना दुख बांटती हैं। वो पाखी की इनसिक्योरिटी को देखते हुए सई को दूसरी औरत कहती हैं। विराट की मां सई से कहती हैं कि तुम विराट और पाखी की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद मत करो। तुम वीणू के बारे में भी भूल जाओ। शो में अश्विनी बनेगी सई और विराट के प्यार की दुश्मन। शो का अपकमिंग ट्रैक दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है। सैराट फैंस ने अपकमिंग ट्रैक को देखते हुए मेकर्स को जमकर ट्रोल किया। विराट की मां को यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर का कहना है कि पाखी दूसरी औरत है। अभी तक विराट और सई कानूनी रूप से अलग नहीं हुए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ये तो पाखी से भी बुरी है। तुम्हें किसी का घर नहीं तोड़ना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा, आयी सई को दूसरी औरत कैसे कह सकती हैं। उसने तो कभी भी पाखी और विराट की शादी को तोड़ने की कोशिश नहीं की।

शो के अपकमिंग ट्रैक से खुश नहीं है यूजर्स

सोशल मीडिया पर फैंस सई और विराट के सपोर्ट में लिख रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मेकर्स शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए कुछ भी दिखा रहे हैं। हालांकि शो में सैयराट के फैंस इस बात से खुश है कि विराट और सई के बीच में क्यूट सी नोकझोंक दिखाई जा रही हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि दोनों के बीच में जल्द सब कुछ ठीक हो जाएगा। दर्शक शो में सई और विराट को साथ देखना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर सई और विराट की जोड़ी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सैयराट को लेकर दर्शकों के बीच अलग पागलपन हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article