Shiv Thakare bio: bigg boss 16 contestant Shiv Thakare career : सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) शुरू हो चुका है। शो का पहला वीकेंड काफी धमाकेदार रहा। वीकेंड पर सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई तो कुछ लोगों की जमकर तारीफ की। शो में बिग बॉस मराठी सीजन 2 के विनर शिव ठाकरे भी नजर आ रहे हैं। शिव शुरुआत से ही गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में शिव और एमसी स्टैन के बीच बड़ा झगड़ा हुआ था। दर्शक अभी कंटेस्टेंट्स की गेम को समझने की कोशिश कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन है शिव ठाकरे।
शिव ठाकरे बिग बॉस मराठी के सीजन 2 के विनर रह चुके हैं। इस सीजन को महेश मांजरेकर ने होस्ट किया था। बिग बॉस मराठी जीतने के बाद शिव लाइम लाइट में आए थे। शिव ठाकरे डांसर और कोरियग्राफर भी हैं। शिव का जन्म अमरावती में 9 सितंबर 1989 में हुआ था। उनके पिता का नाम मनोहर ठाकरे है। शिव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अमरावती से की है। उन्होंने नागपुर के कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। शिव ने पिता की खुशी के लिए इंजीनियरिंग की, लेकिन वो हमेशा से एक्टर बनना चाहते थे।
एमटीवी रोडीज राइजिंग से शिव ने की करियर की शुरुआत
शिव ठाकरे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी रियलिटी शो एमटीवी रोडीज राइजिंग से की थी। इस शो में वो रणविजय सिंह की गैंग में थे। शिव ने अपनी रोडीज की जर्नी के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें यहां पहुंचने में पांच साल लग गए। शिव सेमीफाइनल तक पहुंचे थे लेकिन शो नहीं जीत पाए थे। अपने इंटरव्यू में शिव ने कहा था वो निगेटिव रोल करना चाहते हैं। शिव पेश से डांसर हैं। उन्होंने अपना डांस स्टूडियो खोला है, वो कई शोज में हिस्सा ले चुके हैं। शिव लग्जीरिस लाइफस्टाइल जीते हैं। शिव फिटनेस फ्रीक हैं, उन्हें वर्कआउट करना पसंद है। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फिटनेस वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
