टीवी मसाला

Akanksha Chamola संग तलाक के बीच वेकेशन पर निकले Gaurav Khanna का हुआ बुरा हाल, मां-पापा भी दिखे साथ

Gaurav Khanna Vacation With Parents: टीवी एक्टर गौरव खन्ना वेकेशन पर हैं। गौरव ने वीडियो शेयर कर बताया कि वह मां पापा के साथ वेकेशन पर जा रहे हैं, लेकिन रास्ते में एक्टर फंस गए।

Image

gaurav khanna (photo credit- instagram)

Gaurav Khanna Vacation With Parents: रियलिटी शो लॉकअप 2 ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की जिंदगी में भूचाल लाने का काम किया है। इस शो में ही गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने ऐलान किया था कि वह और गौरव अलग हो रहे हैं। आकांक्षा ने बायसेक्सुअल होने की बात भी की, जिसके बाद गौरव और आकांक्षा का रिश्ता चर्चा में है। दोनों तलाक के फैसले पर बने हैं और गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला को सपोर्ट करते हुए अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं। गौरव समय समय पर अपने माता-पिता को पूरा टाइम दे रहे हैं और अब वह तलाक की खबरों के बीच वेकेशन पर निकले। यहां पर वह बुरी तरह फंस गए हैं। The Traitors 2: करोड़ों की मालकिन Mallika Sherawat ने पहनी नकली ब्रांड की ड्रेस, शालिनी पासी ने उड़ाया मजाक

    वेकेशन पर गए गौरव खन्ना

    रियलिटी शो बिग बॉस के बाद गौरव खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं और उन्होंने अपने नए वीडियो के जरिए खुलासा किया कि वह अपने माता पिता के साथ मसूरी वेकेशन पर जा रहे हैं। गौरव ने वीडियो में वो कार दिखाई, जिसमें वह अपनी मां और पापा के साथ बैठे हुए हैं और सफर को एन्जॉय कर रहे हैं। पहले वीडियो में गौरव खन्ना ने कहा, 'बादलों के बीच में जाते हुए।' इस वीडियो पर गौरव ने मसूरी लिखा। गौरव ने अगले वीडियो में बताया कि कैसे वह बारिश में काफी ज्यादा फंस गए हैं। गौरव ने कहा, 'हमने छतरी भी ली लेकिन बारिश इतनी तेज हो रही है कि हमारे ये हालत हो गई है और अब हम चाय पीने एक रेस्टोरेंट में बैठे हैं, लेकिन ठीक है यार ट्रिप पर इतने बारिश में आएंगे तो ये तो होगा ही और ये तो मजा है।' गौरव वीडियो के आखिर में मजे भी बोलते हैं। 'शर्म आती है देखकर' - शाहरुख, टाइगर श्रॉफ-अजय के विमल एड पर भड़के Mukesh Khanna

      फैंस ने की गौरव खन्ना की तारीफ

      बता दें कि गौरव खन्ना के वीडियोज सोशलमीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस का मानना है कि गौरव को इस तरह के वेकेशन की जरूरत हैं। फैंस ने कहना है कि आकांक्षा से अलग होने के बाद गौरव के दर्द को भरने के लिए इस तरह के वेकेशन की जरूरत है।

      अभी तक नहीं हुआ गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का तलाक

      बता दें कि लॉकअप 2 में गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला का सपोर्ट करने पहुंचे थे और तब एक्टर ने खुलासा किया था कि वह दोनों अब भी शादीशुदा हैं। दोनों का तलाक नहीं हुआ है। इसके बाद लॉकअप 2के बाद आकांक्षा ने बताया कि अब तक तलाक के पेपर्स साइन नहीं हुए हैं। दोनों अभी अपने अपने प्रोजेक्ट में बिजी हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article