टीवी मसाला

प्रेग्नेंसी में Gauahar Khan ने पेंसिल हील्स पहनकर किया रैंप वॉक, भड़के यूजर्स ने लगा दी जमकर क्लास

गौहर खान (Gauahar Khan) और उनके फैंस की खुशी इस समय सातवें आसमान पर हैं। जल्द ही एक्ट्रेस के घर नया मेहमान आने वाले है। इसी बीच गौहर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पेंसिल हील्स पहनकर रैंप वॉक करती हुई नजर आ रही है।

Image

Gauahar Khan

गौहर खान (Gauahar Khan) और उनके फैंस की खुशी इस समय सातवें आसमान पर हैं। जल्द ही एक्ट्रेस दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। गौहर खान ने 10 अप्रैल को घोषणा की कि वह और जैद दरबार दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इसी बीच गौहर खान ने रविवार को एक फैशन शो में रैंप वॉक किया, जिसका वीडियो देखने के बाद फैंस गौहर खान की कल्सा लगा रहे हैं। आइए जानते हैं क्यों।

41 साल की गौहर खान अक्सर अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में बनी हुई रहती हैं। रैंप वॉक के समय एक्ट्रेस प्राउडली अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक हरे रंग की फ्यूजन पैंट-साड़ी कढ़ाई वाली कैरी की है। लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने मिनिमलिस्टिक ज्वैलरी और मेकअप किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने एक हाई पेंसिल हील्स भी कैरी की है। वही एक्ट्रेस की बड़ी हील को देखकर कुछ यूजर्स जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक ने लिखा, 'अरे प्रेग्नेंट हैं तो हील क्यों पहनी है?'

खास तरीके से फैंस को दी थी खुशखबरी

गौहर खान ने खास तरीके से फैंस को खुशखबरी दी थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था।जिसमें वो जैद के साथ प्राइस टैग गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही थी। गौहर इसके लिरिक्स पर लिप सिंक करती हुई और अंत में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही थी।

कब हुई थी कपल की शादी

गौहर खान इन दिनों रवि दुबे और सरगुन मेहता के सीरियल लवली लोला में ईशा मालवीय के साथ लीड रोल में नजर आ रही हैं। गौहर खान और जैद दरबार की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान हुई थी। इसके बाद प्यार हुआ और साल 2020 में इन्होंने शादी कर ली। 2023 में गौहर ने अपने पहले बच्चे जेहान को जन्म दिया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article